रोटी बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पैसे-पैसे को तरस जाता है व्यक्ति!

मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है। कभी जीवन में सुख आता है, तो कभी दुख का भी सामना करना पड़ता है। परंतु अक्सर देखा गया है कि जीवन में जब परेशानियां आती हैं, तो वह पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती हैं। व्यक्ति अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हर संभव प्रयास करता है परंतु कोई भी फायदा नहीं मिलता है। दरअसल, जीवन में लगातार चल रही परेशानियों के पीछे की वजह हमारे द्वारा की गई कुछ गलतियां हो सकती हैं।

जी हां, वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है, जो जीवन की परेशानियों का कारण बनता है। वास्तुशास्त्र में घर के हर एक कोने को लेकर कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में घर के किचन से संबंधित भी कई बातें बताई गई हैं। अगर व्यक्ति इन बातों पर ध्यान नहीं देता है, तो उसके घर से बरकत चली जाती है। घर की सुख-शांति छीन जाती है।

ऐसा कहा जाता है कि किचन में किसी प्रकार का अगर वास्तु दोष है, तो इसका नकारात्मक प्रभाव परिवार के सदस्यों के जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में रोटी बनाने को लेकर कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। आजकल के समय देखा गया है कि परिवार छोटा हो जाने की वजह से गिनकर रोटियां बनाई जाती हैं। वैसे धन और स्वास्थ्य के हिसाब से यह काफी हद तक सही नहीं होता है परंतु वास्तु शास्त्र में ऐसा करना गलत है माना जाता है।

वास्तु के जानकारों का ऐसा बताना है कि रोटी से संबंधित अगर यह गलतियां की जाएं, तो इसके कारण ग्रहों की स्थिति खराब हो जाती है। घर की सुख-शांति, समृद्धि और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में वास्तु नियमों का ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक है।

हमेशा रोटियां बनाएं ज्यादा

वास्तु के जानकारों का ऐसा बताना है कि जब भी घर में आप रोटी बनाते हैं, तो गिनकर नहीं बनाना चाहिए, बल्कि आप हमेशा 4-5 रोटियां अधिक बनाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पहली रोटी गाय को देनी चाहिए और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाना चाहिए, यह शुभ माना जाता है।

मेहमान के लिए भी बनाएं रोटी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रोटी बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि रोटी हमेशा मेहमानों के लिए भी बनानी चाहिए। आप हमेशा दो रोटी अधिक बनाइए। जब कोई भी मेहमान घर पर आता है, तो उसे भगवान के समान माना जाता है और भगवान को खाना खिला कर ही भेजा जाता है। ऐसे में आप दो रोटी हमेशा ज्यादा बनाइए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा सदैव बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि घर में बरकत भी आती है। अगर आपके घर में कोई मेहमान नहीं आता है, तो ऐसी स्थिति में आप यह रोटी कुत्ते, बिल्ली या फिर पक्षियों को खिला सकते हैं।

राहु से है बासी आटे का संबंध

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी बासी आटे की रोटियां नहीं बनानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस आटे से बनी रोटी पारिवारिक क्लेश की वजह बनती है। इतना ही नहीं बल्कि बासी आटे में कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। इसके साथ ही बासी रोटी का संबंध राहु से भी होता है इसलिए यह रोटियां कुत्ते को दे सकते हैं। बता दें कि ताजे आटे से बनी रोटी से मंगल ग्रह की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है।