Site icon NamanBharat

रोजाना सुबह मुख्य द्वार पर करें ये काम, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, आर्थिक स्थिति बनती है मजबूत

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं माता लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि किसी व्यक्ति के ऊपर बनी रहे तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से हम मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि सभी लोग अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने की हर संभव कोशिश करते हैं।

घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना बहुत जरूरी है। अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी है तो इसके कारण नकारात्मकता बढ़ने लगती है और परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

वास्तुशास्त्र में घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। अगर आप इन उपायों को अपनाते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा, इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ काम बताए गए हैं, जिनको अगर रोजाना किया जाए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह कार्य कौन से हैं।

रोज सुबह मुख्य द्वार पर करें ये कार्य

1. वास्तु शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि हमारे घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख स्थान होता है इसलिए आप रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले अपने घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू लगाएं और द्वार के दोनों तरफ जल डालकर साफ-सफाई कीजिए क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए इस स्थान का साफ सुथरा होना बहुत ही आवश्यक है। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति का घर और घर का मुख्य द्वार साफ सुथरा रहता है, वहां धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

2. हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक का चिन्ह बहुत ही शुभ माना गया है। स्वास्तिक का चिन्ह विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और शुभता आती है। आप रोजाना सुबह के समय अपने घर के मुख्य द्वार की अच्छी तरह से साफ सफाई करने के बाद घर के स्वामी को या फिर घर के सबसे बड़े बेटे को पूजा-पाठ करना चाहिए, उसके बाद सबसे पहले अपने घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ सिन्दूर या रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोजाना सुबह के समय पूजा-पाठ करने के पश्चात एक साफ़ पात्र में जल लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़काव कीजिए। आपको बता दें कि किसी भी शुभ कार्य और पूजा पाठ में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर भगवान विष्णु जी की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल जरूर होता है। अगर आप रोजाना सुबह घर के मुख्य द्वार पर हल्दी वाले पानी का छिड़काव करते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में संपन्नता आती है। आप चाहे तो जल का छिड़काव घर के अंदर भी कर सकते हैं।

Exit mobile version