मनी प्लांट का पौधा कर सकता है मालामाल, लेकिन घर में लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान

वास्तु में मनी प्लांट तो धन बरसाने वाला पौधा माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर इसे घर में लगाया जाए तो धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने घर के अंदर मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। यह पौधा एक बेल के रूप में होता है और वास्तु में मनी प्लांट को धन दायक पौधा भी कहा जाता है। जिस घर के अंदर मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उस घर में रुपए पैसों का आगमन सुचारू रूप से बना रहता है। ऐसा भी बताया जाता है कि मनी प्लांट का पौधा जितना हरा-भरा होता है, घर में उतनी ही धन में बढ़ोतरी होती है।

वास्तु के अनुसार देखा जाए तो मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए भी नियम बताए गए हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है। अगर कोई व्यक्ति मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कुछ जरूरी नियमों का ध्यान नहीं रखता है तो इसके कारण धन में बढ़ोतरी होने की जगह आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मनी प्लांट का पौधा लगाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

1. सबसे पहले आपको बता दें कि मनी प्लांट को धन से जोड़कर देखा जाता है इसीलिए आप मनी प्लांट के पौधे को हमेशा घर के अंदर लगाएं। कभी भी घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

2. अगर आप अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगा रहें हैं तो उस दौरान आपको यह ध्यान रखना होगा कि उसकी बेल ऊपर की तरफ जाती हुई होनी चाहिए। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई बेल समृद्धि दायक होती हैं। अगर वह नीचे की तरफ लटकी हुई है तो उस तरह के मनी प्लांट से आर्थिक रुकावट उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

3. आप ध्यान रखें कि मनी प्लांट को सीधा धुप से दूर रखना होगा अन्यथा यह सूखने लगेगा। सूखती हुई मनी प्लांट आर्थिक तंगी की तरफ संकेत देती है।

4. अगर आप मनी प्लांट का पौधा किसी गमले में लगा रहे हैं तो इसके लिए आप बड़े गमले का इस्तेमाल कीजिए ताकि इसको ठीक प्रकार से बढ़ने की जगह मिल सके।

5. मनी प्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का भी ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। अगर आप गलत दिशा में मनी प्लांट लगाते हैं तो इसकी वजह से आर्थिक उन्नति में बाधा उत्पन्न होने लगती है। आप मनी प्लांट के पौधे को हमेशा आग्नेय कोण में लगाएं।

6. मनी प्लांट के पौधे को हमेशा खरीद कर ही लगाना चाहिए। आप किसी अन्य के घर की मनी प्लांट अपने घर में ना लगाएं।

7. अगर आप कांच की हरी या फिर नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से यह पौधा धन को आकर्षित करता है।

उपरोक्त आपको वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा घर में लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे आपको फायदा मिलेगा।