वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में रखें ये चीजें, धन-धान्य में होगी वृद्धि, जीवन में आएगा सुख

इस संसार में हर इंसान यही चाहता है कि उसके घर परिवार में खुशियां बनी रहे। घर परिवार के अंदर धन-धान्य की कोई भी कमी ना हो, जिसके लिए व्यक्ति दिन-रात कठिन मेहनत करता है परंतु कई बार देखा गया है कि कठिन मेहनत करने के बावजूद भी लोगों को सफलता हासिल नहीं हो पाती है। वहीं कुछ लोगों को कम मेहनत में ही सफलता मिल जाती है।

जिन लोगों को मेहनत के बाद भी तरक्की नहीं मिलती है, वह अक्सर अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं परंतु ऐसे में अपने भाग्य को दोष देना ठीक नहीं है। उसके पीछे हमारे घर का वास्तु दोष भी जिम्मेदार हो सकता है।

जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं का कारण हमारे घर का खराब वास्तु दोष भी हो सकता है। इसलिए आप अपने घर में कुछ जरूरी बदलाव करके अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर में किन चीजों में बदलाव करने की आवश्यकता है।

इस दिशा में रखें धन की तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर हम अपने घर में धन या धन की तिजोरी सही दिशा में रखते हैं तो इससे घर के अंदर बरकत बनी रहती है। धन की तिजोरी या धन रखने की सबसे शुभ दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है क्योंकि इस दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर होते हैं। इसी वजह से अगर आप अपने घर की इस दिशा में नगद और आभूषण वाली अलमारी रखते हो तो इससे धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलता है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से सटाकर रखिए। ऐसा करने से धन और आभूषण में हमेशा वृद्धि होगी।

आपको बता दें कि धन और आभूषण रखने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा जिसे ईशान कोण कहते हैं, वह मानी गई है। वहीं घर के पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बेहद शुभ माना जाता है।

घर की रसोई में करें यह काम

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर के अंदर उत्तर-पूर्व में रसोईघर है तो घर के अंदर रखे गए गैस चूल्हे को आग्नेय कोण में रख दीजिए और रसोई के ईशान कोण में एक साफ़ बर्तन में जल भरकर रख दीजिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है। इतना ही नहीं बल्कि अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना होती है।

घर में दर्पण इस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में एक ही मुख्य दर्पण होना चाहिए, जिसको आप अपने घर की पूर्वी और उत्तरी दीवारों पर लगाइये। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि घर के मुख्य द्वार पर कभी भी कांच नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है।

देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर इस दिशा में लगाएं

इस दुनिया में हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके घर परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे। इसके लिए आप अपने घर की उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी जी की कमलासन पर विराजमान हुए ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वह स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों।