घर में ले आए बस ये छोटी सी चीज, गणेश जी की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

इस संसार में हर किसी मनुष्य की यही इच्छा होती है कि उसके घर में कभी भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो। घर में सभी सुख-सुविधाएं और समृद्धि का वास हो। इसके लिए मनुष्य निरंतर पूजा-पाठ करता है। इसके अलावा कई उपायों को भी अपनाता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपायों के बारे में बताया गया है।

अक्सर देखा गया है कि घर के लोगों को तरक्की मिलने में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न होती हैं। भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। इसके पीछे घर में मौजूद वास्तु दोष कारण हो सकता है परंतु अगर आप वास्तु शास्त्र में बताए गई कुछ चीजों को नियमानुसार घर में रखते हैं, तो इससे व्यक्ति को कामयाबी हासिल होती है। उन्हीं चीजों में से आज हम एक चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना गया है।

चांदी का हाथी होता है बेहद शुभ

वास्तु शास्त्र में हाथी को बहुत शुभ माना गया है। हाथी इंद्र देव का वाहन होता है। वहीं गणेश जी को भी गजानन गजमुख के नाम से पुकारा जाता है। अगर आप अपने घर के अंदर हाथी रखते हैं, तो इससे भगवान गणेश जी की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे भी हो जाते हैं।

माता लक्ष्मी जी से भी हाथी का संबंध बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप चांदी का हाथी अपने घर में रखते हैं, तो इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए आपको बताते हैं घर में चांदी का हाथी रखने के लाभ और इसे रखने की सही दिशा क्या है।

चांदी का हाथी रखें इस दिशा में

अगर आप चाहते हैं कि चांदी के हाथी का पूरा लाभ आपको प्राप्त हो, तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में इसे रखने की सही दिशा भी बताई गई है, जिसका ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। आप चांदी का हाथी लिविंग रूम में रख सकते हैं। इसके साथ ही इसे पूर्व दिशा में रखना बहुत उत्तम माना जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि चांदी का हाथी आप पश्चिम और दक्षिण दिशा में भूलकर भी मत रखिए।

जानिए चांदी का हाथी के लाभ

वैसे तो वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी चीजों के बारे में उल्लेख मिलता है, जिनको घर में रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। उन्हीं चीजों में से एक चांदी का हाथी है। अगर आप चांदी का हाथी अपने घर में रखते हैं, तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। घर में रहने वाले सभी लोगों को अपने अपने क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होती है।

इतना ही नहीं बल्कि गणेश जी की कृपा से व्यक्ति को हर कामों में सफलता प्राप्त होती है। चांदी का हाथी घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। इसके साथ ही मनुष्य के धन के नए रास्ते भी खुलने लगते हैं। करियर के साथ-साथ व्यापार आदि में भी तरक्की मिलने की संभावना बढ़ती है।

इन धातु की मूर्ति भी रख सकते हैं

चांदी का हाथी अगर आप नहीं खरीद सकते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप पीतल या पत्थर के हाथी को भी अपने घर में रख सकते हैं। लेकिन आपको यह बात ध्यान रखना होगा कि प्लास्टिक या फिर प्लास्टर ऑफ पेरिस के हाथी की मूर्ति घर में ना रखें। इसके साथ ही हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी होनी चाहिए, इस बात का ध्यान जरूर रखें।