सूर्यास्त के बाद मत कीजिए ये 5 काम अन्यथा दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा पीछा, गरीबी से घिर जाएगी जिंदगी

हर इंसान यही चाहता है कि उसको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिले, जिसके चलते वह अपने जीवन के हर क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करें। अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति अपनी जिंदगी में दिन-रात खूब मेहनत करता है परंतु उसके अनुसार उसको फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है।

ऐसा कहा जाता है कि अगर व्यक्ति को अपनी किस्मत का साथ मिले, तो व्यक्ति को कम मेहनत में अधिक सफलता मिलती है। वहीं किस्मत का साथ ना मिलने के कारण व्यक्ति की लाख कोशिशों के बावजूद भी मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाता है।

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, तो इससे उसका सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। वैसे ही बुरे काम या आदतें व्यक्ति के सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल देती हैं। इसी वजह से धर्म शास्त्रों में अच्छे काम करने और जीवन में कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इनमें से कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें सुबह या शाम के वक्त बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

ऐसा कहा जाता है कि अगर इन कामों को गलत समय पर करना बहुत अशुभ होता है। यह सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकता है। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं और बुरे दिन शुरू होने में देर नहीं लगती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे कुछ कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सूर्यास्त के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए

आप सभी लोगों ने अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों से यह जरूर सुना होगा कि शाम के वक्त नहीं सोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शाम के समय घर के अंदर धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रवेश करती हैं। इसी वजह से इस समय आप भूलकर भी ना सोएं अन्यथा मां लक्ष्मी जी का आपके घर में वास नहीं होगा और आपका जीवन गरीबी में घिर जाएगा।

सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए

ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधे सो जाते हैं। ऐसे में इस समय उन्हें छूना पाप का भागी बनाता है। इसी वजह से आप कभी भी सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को ना छुएं। इसके अलावा फल-फूल, पत्ते आदि भी नहीं तोड़ने चाहिए।

सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा नहीं लगाना चाहिए

आप सूर्यास्त के पश्चात कभी भी घर की साफ-सफाई मत कीजिए। सूर्यास्त के बाद झाड़ू या पोछा करना, जाले निकालना आदि ठीक नहीं माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो इसके कारण माता लक्ष्मी जी उससे नाराज हो जाती हैं, जिसकी वजह से बुरे दिन की शुरुआत होने में बिल्कुल भी देर नहीं लगती है।

नाखून-बाल नहीं काटना चाहिए

सूर्यास्त के बाद या फिर सूर्यास्त के पश्चात कभी भी नाखून-बाल ना काटें और ना ही शेविंग बनवाएं। अगर ऐसा करते हैं, तो इससे जिंदगी में नकारात्मकता बढ़ती है। इतना ही नहीं बल्कि गरीबी झेलनी पड़ सकती है।

सूर्यास्त के समय या बाद में खट्टी चीजों का दान नहीं करना चाहिए

धर्म शास्त्रों में दान करना बहुत अच्छा बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि दान करने से व्यक्ति को कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सूर्यास्त के समय या सूर्यास्त के बाद खट्टी चीजों जैसे दही, आचार और नमक का दान भूलकर भी मत कीजिए। अगर ऐसा करते हैं, तो इसकी वजह से आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के यहां चली जाती है, जिसकी वजह से जीवन में धन से जुड़ी परेशानियों के साथ-साथ और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।