Site icon NamanBharat

शास्त्रों के अनुसार घर पर इन तस्वीरों को लगाने से होता है भाग्योदय, मनोकामनाएं भी होती है पूरी

अक्सर देखा गया है कि किसी इंसान का जीवन बेहद सुकून और आराम से गुजरता है। व्यक्ति को हमेशा अपने जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। घर में सुख-शांति बनी रहती है परंतु कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिन-रात मेहनत करते हैं परंतु उनको जीवन में शांति और सुकून नहीं मिलता है। लोग अपने परिवार की खुशियां बनाए रखने के लिए कोशिश करते हैं परंतु सारी कोशिश नाकाम साबित होती है। जब व्यक्ति हर संभव प्रयास करके थक जाता है तो अक्सर वह अपनी किस्मत को दोष देने लगता है परंतु शास्त्रों में मेहनत का उचित फल ना मिलना और भाग्य का साथ ना मिलने के पीछे बहुत से कारण बताए गए हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके जीवन में जो भी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं, उसके पीछे वास्तु दोष भी मुख्य कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार है तो इसके कारण व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर-परिवार में किसी ना किसी बात को लेकर परेशानी लगी रहती है और व्यक्ति को अपनी मेहनत का भी फल नहीं मिलता है। इसके अलावा अगर घर का वातावरण सकारात्मक है तो इससे घर परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। शास्त्रों में कुछ खास तरह के चित्रों को लगाने से मानसिक शांति मिलने के अलावा हर तरह की मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।

आपको बता दें कि शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि घरों में साज-सज्जा की वस्तुओं से भी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं प्राप्त होती हैं। अगर आप अपने घर में कुछ खास तरह के चित्र लगाते हैं तो इससे आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और धन से जुड़ी हुई परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं घर में कौन सी तस्वीरें लगानी चाहिए।

मां लक्ष्मी की तस्वीर

अगर आप आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी घर परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप अपने घर के पूजा स्थल पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की बैठी हुई मुद्रा में तस्वीर जरूर लगाएं। अगर आपके घर में माता लक्ष्मी जी की फोटो है तो इससे पैसों की अधिक किल्लत नहीं होती है।

भगवान गणेश जी प्रतिमा लगाएं

शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर भगवान गणेश जी की किसी व्यक्ति पर कृपा हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप अपने घर में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाते हुए गणेश जी की प्रतिमा जरूर लगाएं। आप गणेश जी की तस्वीर के साथ सूर्य देव की भी तस्वीर लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

पूजा घर में जरूर रखें शंख

आप पूजा घर में शंख जरूर रखें। इससे घर की अशांति दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा पूजा घर में सात्विक रंग जैसे हल्का हरा, पीला, जामुनी या क्रीम रंग का प्रयोग करें। इससे मन की शांति प्राप्त होती है।

Exit mobile version