नवरात्रों में कर लें वास्तु से जुड़े हुए ये उपाय, जीवन के दुख हो जाएंगे दूर, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

26 सितंबर से शारदीय नवरात्रों की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों की अलग-अलग दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखते हैं। नवरात्रों के दिनों में पूरे देश में दुर्गा पंडालों की धूम मची हुई है। इस बार नवरात्रों का विसर्जन 4 अक्टूबर का होगा और उसके अगले दिन 5 अक्टूबर को पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने का सबसे अच्छा दिन होता है। अगर इन दिनों में माता रानी की विधि-विधान पूजा-अर्चना और व्रत रखा जाए तो इससे माता रानी की कृपा के जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति गरीबी, बीमारी, मानसिक तनाव या परेशानी से गुजर रहा है, तो नवरात्रों में वास्तु के कुछ विशेष उपाय करके उन सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ही कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं और उसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, चलिए जानते हैं।

नवरात्रों के दौरान वास्तु के ये उपाय करें

अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति अपने काम करने का पूरा प्रयास करता है परंतु लाख कोशिशों के बावजूद भी काम पूरे नहीं हो पाते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में नवरात्रों में दुर्गा माता के मंदिर में जाकर लाल रंग की पताका चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि लाल रंग दुर्गा मां को बेहद प्रिय है और इस रंग का पताका अर्पित करने से परिवार पर उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति के जो भी कार्य अटके हुए हैं, वह भी पूरे हो जाते हैं।

नवरात्रों के दिनों में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर रोजाना दोनों और सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं। इसके बाद जल में हल्दी डालकर पीपल के पेड़ पर अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि वास्तु से जुड़ा हुआ यह उपाय करने से घर की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से बढ़ने लगता है।

मेन गेट पर अशोक या आम के पत्तों का बंदनवार लगाएं

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान आप अपने घर के मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों का बंदनवार लगाएं। ऐसा कहते हैं कि इससे घर की बुरी शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और घर में धन दौलत का प्रभाव बढ़ता है। इस उपाय को करने से अगर घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है, तो वह भी दूर होता है।

नवरात्रि के दिनों में आप पान के पत्तों के दोनों और सरसों का तेल लगाएं। इसके बाद उन पत्तों को मां दुर्गा को अर्पित करके सच्चे मन से उनकी आराधना कीजिए। पूजा-अर्चना करने के पश्चात उस पत्ते को अपने सिरहाने रख कर सो जाएं। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से कारोबार और नौकरी में अगर किसी प्रकार की समस्या है तो वह भी दूर हो जाती है।

इस उपाय से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

शारदीय नवरात्रि के दौरान आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर घर के अंदर की ओर आते हुए मां दुर्गा के कदमों का निशान बनाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-दौलत की बरसात होती है। इतना ही नहीं बल्कि परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।