शुक्र और चंद्रमा का बन रहा शुभ संयोग, जानिए किन राशियों को मिलेगा शुभफल, किसका सुधरेगा जीवन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की लगातार बदलती स्थिति हर मनुष्य के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। यदि ग्रह-नक्षत्रों की चाल में कोई भी परिवर्तन होता है तो सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण इन राशियों के लोगों के जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार में भी बदलाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आज चंद्रमा का संचार कर्क राशि में हो रहा है। चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है। इसी घर में शुक्र भी चंद्रमा के साथ स्थित रहेगा, जिसकी वजह से शुक्र और चंद्रमा का शुभ संयोग बन रहा है। आखिर इसका किन-किन राशियों पर शुभ प्रभाव रहने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपको ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। बड़े अधिकारियों से अनबन होने की संभावना बन रही है, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पिता के सहयोग से आपके कुछ अधूरे कार्य पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में कार्य भार अधिक रहेगा, जिसके कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आप अच्छे तालमेल बनाकर रखें। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को सफलता के नए अवसर हासिल हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। माता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप बुरे कार्य करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा आपके मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को शुक्र और चंद्रमा के शुभ संयोग की वजह से लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से आपको सरप्राइस मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजना बना सकते हैं, जो काफी कारगर साबित होंगी। परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रह सकता है। आपके विरोधी कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करेंगे, जिसकी वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। आप अपने आत्मविश्वास का स्तर मजबूत बनाकर रखें। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। अनुभवी लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपके शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की योजना बना सकते हैं। धन के लेन-देन में आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बनी हुई है। नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी नई परियोजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-परिवार में कोई मंगल कार्य संपन्न हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपका अधिक मन रहने वाला है। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। राज्य की तरफ से सहायता मिलेगी। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आपकी अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़ी हुई समस्याओं का अंत होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य सफल करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लगातार तरक्की की तरफ आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपको निराशाजनक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी जोखिम भरा काम अपने हाथ में मत लीजिए अन्यथा आपको हानि हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की रूचि धर्म और अध्यात्म के कार्यों में अधिक रहेगी। आप समाज की भलाई के कुछ कार्य कर सकते हैं, जिसकी वजह से मान-सम्मान मिलेगा। आपके कुछ अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से अनबन होने की संभावना बन रही है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपकी कोई बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आपसी तालमेल बेहतर बने रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी व्यस्त हो जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को इस शुभ संयोग का अच्छा फल मिलने वाला है। भूमि-वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। सांसारिक सुख भोग की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। लव लाइफ में सुधार आने के योग बन रहे हैं। कई क्षेत्रों से आपको भारी मुनाफा प्राप्त होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय ठीक रहेगा। संतान से जुड़ी हुई समस्याओं का हल निकाल सकते हैं, जिससे आपका मन काफी शांत रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको खास उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।