विक्की-कैटरीना से लेकर विराट-अनुष्का तक, इन 7 सेलेब्स जोड़ों ने इस अंदाज़ में मनाया क्रिसमस

25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार लोगों ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस त्यौहार के दिन सिर्फ आम लोगों के बीच में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी खूब धूम देखने को मिली। कई सेलेब्स जोड़ों ने अपने सोशल मीडिया पर क्रिसमस 2021 की शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि इन सेलेब्स जोड़ों ने बहुत ही अच्छा समय एक दूसरे के साथ व्यतीत किया। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपका भी दिल खुश हो जाएगा।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल शादी के बाद सोशल मीडिया पर खुलकर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं। शादी के बाद से ही यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फैंस के बीच खूब तस्वीरें और वीडियोस साझा कर रहे हैं। शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का पहला क्रिसमस है। ऐसे में इस खास दिन को दोनों ने साथ में सेलिब्रेट किया।

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पीछे क्रिसमस ट्री भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर को साझा करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा ‘मेरी क्रिसमस।”

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ पूरा वक्त व्यतीत कर रहीं हैं। अनुष्का और विराट क्रिसमस के मौके पर घूमते हुए नजर आए। दोनों ने सेंटा के साथ फोटो भी खिंचवाई। वैसे इस तस्वीर में दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान

अभिनेत्री करीना कपूर कोविड से उबरने के बाद सैफ अली खान और अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ क्रिसमस लंच पार्टी पर पहुंची, जहां पर उनका पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अपने परिवार के करीबी दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाया। हार्दिक और नताशा अपने बच्चे के साथ पोज देते हुए भी नजर आए, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे थे। इस मौके पर पूरे घर को उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया। आप तस्वीर में क्रिसमस ट्री भी देख सकते हैं।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल भी इस मौके पर गैब्रिएला के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए। दोनों ने एक दूसरे के साथ की कई तस्वीरें साझा की हैं और फैंस को क्रिसमस की बधाई दी। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि यह एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

किम शर्मा और लिएंडर पेस

अभिनेत्री किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में इन दोनों का रोमांटिक और बेहद प्यार भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में देख सकते हैं कि वह उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने दोनों बच्चों के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अपने बच्चों के साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।