करिश्मा कपूर की सौतन हैं विद्युत की मंगतर नंदिता, भाई रणबीर को भी किया है डेट

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल नंदिता महतानी से शादी करने वाले हैं। हाल ही में विद्युत जामवाल ने ताजमहल के सामने नंदिता महतानी को प्रपोज किया था और एक रिंग पहनाई थी। इस दौरान कपल ने कई सारी फोटो भी क्लिक करवाई थी। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विद्युत जामवाल ने नंदिता महतानी का हाथ पकड़ रखा था और उनकी उंगली में एक डायमंड रिंग थी।

जिस तरह से विद्युत जामवाल ने नंदिता महतानी को शादी के लिए प्रपोज किया। उसकी तारीफ सोशल मीडिया पर की गई। हालांकि नंदिता महतानी कौन है? इसकी जानकारी कम ही लोगों को हैं। दरअसल नंदिता महतानी बॉलीवुड की टॉप फैशन डिजाइनर मानी जाती हैं और उनकी एक कंपनी भी है। इसके अलावा नंदिता का एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से भी खास नाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी की नंदिता करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजीव कपूर की पहली पत्नी हैं। नंदिता ने साल 2002 में संजीव कपूर से शादी की थी। हालांकि कुछ सालों बाद ही उनका तलाक हो गया। जिसके बाद संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। हालांकि कुछ सालों बाद करिश्मा कपूर भी संजय से अलग हो गई थी।

संजय कपूर से अलग होने के बाद नंदिता मुंबई आई गई थी। यहां पर ये बतौर फैशन डिजाइनर काम कर रही हैं। उन्होंने कई शो के लिए ड्रेस डिजाइन किए हैं। उनका नाम करिश्मा के चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि कभी भी नंदिता ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया था। इसके अलावा नंदिता की बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के साथ भी डेटिंग की अफवाह सामने आई थी।

वहीं अब ये डिनो मोरिया के साथ मिलकर प्लेग्राउंड नामक कंपनी चला रही हैं। इस कंपनी को इन्होंने साल 2016 में शुरू किया था। पिछले कुछ सालों से ये विराट कोहली को डिजाइन और स्टाइल भी कर रही हैं।

अब ये विद्युत जामवाल को डेट कर रही हैं। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर उन्होंने विद्युत जामवाल के साथ भी कई सारी फोटो शेयर कर रखी हैं। जिसमें ये दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

नंदिता विद्युत जामवाल के साथ लखनऊ भी गई थी। दरअसल विद्युत जामवाल लखनऊ में फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में ये उनसे मिलने के लिए यहां गई थी। वहीं बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जामवाल नंदिता को आगरा लेकर गए थे। जहां पर ताज के सामने उन्होंने नंदिता को रिंग पहनाई। इसके बाद वो लखनऊ एक्सप्रेस-वे से वापस लखनऊ लौट गए। इनके रिश्ते पर अभिनेत्री नेहा धूपिया मुहर लाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Singu_is_life (@its_kanchu)

नेहा ने एक पोस्ट में विद्युत और नंदिता की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी थी। नेहा धूपिया ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि, “अब तक की सबसे अच्छी खबर… बधाई।” इसके साथ ही नेहा ने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है।