विजय देवरकोंडा ने ऐसे मनाया अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन, तस्वीरें देख एक्टर की तारीफ कर रहे फैंस

विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हैं, जिनकी लोकप्रियता देश-दुनिया में है। विजय देवरकोंडा ने अपने दमदार अभिनय से दुनिया भर में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई है। इनके फैंस की दुनिया में संख्या लाखों-करोड़ों में है। विजय देवरकोंडा बहुत कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। मौजूदा समय में इनकी गिनती साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में होती है। एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।

आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा ने हाल ही में फिल्म “लाइगर” से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। वहीं एक्टर इस समय अपनी फिल्म नहीं बल्कि किसी और वजह को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जी हां, विजय देवरकोंडा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने व्यवहार के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

फैंस एक्टर को ना सिर्फ उनकी फिल्मों की वजह से पसंद करते हैं बल्कि उनकी दरियादिली के लिए भी उनसे प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की कुछ तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को अभिनेता के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा ने मनाया अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे

सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें एक्टर को अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में उनके साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं। केक काटते हुए उनके बॉडीगार्ड बेहद स्पेशल महसूस कर रहे हैं, जैसा कि तस्वीरों को देखने के बाद मालूम हो रहा है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वह हंसते हुए बॉडीगार्ड के बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं एक्टर की जमकर तारीफ

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा के एक फैन ने ट्विटर पर उनकी कई तस्वीरों को शेयर किया है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस विजय देवरकोंडा के इस दरियादिली की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

एक फ्रेंड ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “साफ दिल वाला इंसान।” इसके अलावा भी फैंस उनकी इस दरियादिली की खूब तारीफ कर रहे हैं।


आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा के अन्य फैन पेज ने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अभिनेता अपने वैनिटी वैन में बर्थडे केक कट करवाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विजय देवरकोंडा का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो विजय बहुत ही जल्द अपने आगामी तेलुगू रोमांटिक ड्रामा “कुशी” में नजर आने वाले हैं, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। बता दें कि “लाइगर” ने विजय देवरकोंडा के फैंस को काफी निराश किया था। वहीं अब उनके चाहने वालों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।