विवाह के बंधन में बंधे विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर, 7 सालों का सफर सात जन्मों में बदला, देखें तस्वीरें

मनोरंजन जगत में शादी का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में बहुत से सितारे विवाह के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। अभी भी लगातार बहुत से सितारे शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। इसी क्रम में मनोरंजन जगत के बेहतरीन एक्टर विक्रांत मैसी भी अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग विवाह के बंधन में बंध गए हैं। 18 फरवरी को कपल ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस कपल ने प्राइवेट सेरेमनी की, जिसमें उनके परिवार और कुछ करीबी मित्र ही मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर विक्रांत और शीतल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों शादी की रस्में पूरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बात दें विक्रांत और शीतल काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और इसी दौरान दोनों रिश्ते में आ गए थे। साल 2019 में विक्रांत और शीतल ने सगाई की थी। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने इस खबर को कन्फर्म किया था कि दोनों ने सगाई कर ली है।

इंटरनेट पर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की शादी की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें देखा जा सकता है कि एक फोटो में विक्रांत और शीतल शादी की ड्रेस में एक दूसरे का हाथ पकड़कर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे तो इस तस्वीर में विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में शीतल को लाल रंग का लहंगा पहना देखा जा सकता है। वहीं विक्रांत गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। मंडप को बहुत खूबसूरती के साथ सजाया गया है।

वहीं अगर आप तीसरी तस्वीर को देखेंगे तो कपल फनी पोज देता हुआ नजर आ रहा है। इन फोटो को शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में यह लिखा है कि “सात सालों का ये सफ़र आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफ़र में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत 18.02.2022.”

इंटरनेट पर विक्रांत और शीतल की शादी की बहुत सी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं इस फोटो में विक्रांत अपनी होने वाली पत्नी शीतल के गले में वरमाला डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @bollywood__gossip

जैसा कि आप लोग इस तस्वीर पर नजर डाल सकते हैं। इसमें विक्रांत मैसी दूल्हा बने हुए काफी स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। विक्रांत मैसी के लुक पर से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल हो सकता है। विक्रांत और शीतल की शादी के दौरान सभी रस्मों को निभाया गया था। यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इस कपल की शादी होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।