विक्रांत मैसी के जन्मदिन पर पत्नी शीतल ठाकुर ने शेयर किया शादी की अनदेखी तस्वीरे , खास अंदाज में पति को किया बर्थडे विश

एक्टर विक्रांत मैसी  35 साल के हो चुके हैं और हाल ही में बीते 3 अप्रैल 2022 को अभिनेता ने बेहद ही धूमधाम से अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| विक्रांत मैसी  के जन्मदिन के खास मौके पर देश और दुनिया से उनके करोड़ों चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है और वही अभिनेता की पत्नी शीतल ठाकुर ने इस खास मौके पर अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी लाजवाब तस्वीर साझा कर अपने लविंग हसबैंड को बर्थडे विश किया है|

सोशल मीडिया पर शीतल ठाकुर का यह पोस्ट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और वही विक्रांत मैसी  और शीतल ठाकुर के फैन्स इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|आपको बता दें अभिनेता विक्रांत मैसी  और शीतल ठाकुर ने तकरीबन 7 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2019 में इंगेजमेंट किया था और सगाई के 2 साल बाद हाल ही में बीते 18 फरवरी 2022 को विक्रांत और शीतल ने एक प्राइवेट समारोह में बेहद ही सादगी भरे अंदाज में शादी रचाई थी|

शादी के बाद 19 फरवरी 2022 को शीतल ठाकुर ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी वेडिंग सेरिमनी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की थी और इन तस्वीरों में शीतल ठाकुर जहां सुर्ख लाल रंग के लहंगे में सजी-धजी अपने ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी वही उनके दुल्हे राजा विक्रांत भी क्रीम कलर की शेरवानी पहने काफी हैंडसम लग रहे थे|

विक्रांत मैसी  ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा की थी और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्रांत ने यह कैप्शन दिया था कि,” 7 साल का सफर आज सात जन्म में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शु​क्रिया।” सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग तस्वीरें जमकर वायरल भी हुई थी |

वही बीते 3 अप्रैल 2022 को शीतल ठाकुर ने शादी के बाद अपने पति विक्रांत का जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर शीतल ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्री वेडिंग सेरिमनी हल्दी, संगीत और मेहंदी से लेकर वेडिंग सेरेमनी तक की कई तस्वीरें शेयर की है और इन तमाम तस्वीरों में विक्रांत और शीतल ठाकुर के बीच की क्यूट केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आ रही है|


शीतल ठाकुर ने अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इन्हें साझा करते हुए शीतल ने यह कैप्शन दिया है कि,” अविश्वसनीय रूप से मेरे प्रतिभाशाली पति को बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं, मैं आज और हमेशा आपको सेलिब्रेट करती हूं आई लव यू.. पत्नी”|

वही शीतल ठाकुर के इस पोस्ट पर उनके पति विक्रांत ने कमेंट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है और उन्होंने लिखा है कि,” मेरी सब कुछ.. धन्यवाद, इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए धन्यवाद।

आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता।” सोशल मीडिया पर शीतल ठाकुर की यह पोस्ट इन दिनों जमकर वायरल हो रही है और इन तस्वीरों में इस कपल के बीच का अटूट बंधन साफ तौर पर देखने को मिल रहा है|आपको बता दें इसके पहले होली के खास मौके पर शीतल ठाकुर ने अपने पति विक्रांत के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने तमाम प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दी थी| वही इन दिनों विक्रांत और शीतल एक दूसरे के साथ बेहद खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|