कोरोना काल में पेंटिंग्स बना कर जान्हवी बिता रही हैं समय , देखे इन्स्टाग्राम पर वायरल हुई ये तस्वीरें

आज भारत ही नहीं बल्कि सारी दुनिया कोरोना की मार झेल रही है| हर तरफ कहीं लोग खुद को घरों में कैद रखने को मजबूर हैं या फिर बहुत ही अधिक जरूरत के वक्त ही निकल रहे हैं| ऐसे में हर इंसान घर पर अधिक से अधिक वक्त बिता रहा है| आम आदमी ही नही सारी दुनिया इस वायरस की मार झेल रही है और कहीं न कहीं बड़े सलेब्स भी इससे अछूते नहीं हैं| ऐसे में बॉलीवुड के सितारों की अगर बात करे तो अक्सर ही ये अपनी तस्वीरें लॉकडाउन में फैन्स तक पहुंचाते रहते हैं|

आज हम आपको ऐसे में बॉलीवुड की बेहद जानी मानी अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें दिखने जा रहे हैं| कोई और नही बल्कि ये बेहद ही मशहूर अभिनेत्री रह चुकी श्रीदेवी की बेटी हैं जिनका नाम बॉलीवुड में धड़क गर्ल के नाम से चर्चित है| इनका नाम जान्हवी कपूर है जिनकी कुछ वक्त पहले ही नेटफ्लिक्स पर गुंजन सक्सेना फिल्म रिलीज़ हुई थी जिससे इन्हें काफी तारीफें मिलीं| और अब जान्हवी नें कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमे वो कुछ अलग करती नजर आ रही है|

अब जान्हवी के अंदर के छुपे पेंटिंग के टैलेंट को भी इस लॉकडाउन नें उभारा है| इसका सुबूत जान्हवी के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलता है| जहाँ उन्होंने इतने दिनों घर पर रहकर जो पेंटिंग्स बनायीं हैं उनकी तस्वीरें शेयर की है| तस्वीरों के साथ जान्हवी नें कैप्शन दिया है- ‘पिछले हफ्ते से एक पेंटर बनने की कोशिश कर रही हूं|’ इनकी इन्स्ताग्राम अकाउंट अगर देखें तो जान्हवी अक्सर ही अपनी पेंटिंग अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं|

.

लॉकडाउन टैलेंट्स की बात करें तो इस लॉकडाउन नें जान्हवी के अंदर के पेंटर को उभारने के साथ साथ बकुच वक्त पहले राइटिंग स्किल को भी उभारा था| उनकी लेखनी को फैन्स के साथ बाकी लोगों द्वारा भी खासा सराहा गया था| बता दें के लॉकडाउन में जान्हवी की राइटिंग के बारे में तब पता चला जब उन्होंने एक आर्टिकल इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया था| जिसमे उन्होंने बताया था के इस लॉकडाउन नें उन्हें क्या क्या सिखाया है|

ऐसे में अगर जान्हवी की बात करें तो इस कोरोना काल नें दिखाया है के एक खाली बैठा आदमी कैसे खुद को और उभार सकता है| साथ ही इने जान्हवी को एक एक्ट्रेस के साथ साथ एक लेखक और पेंटर की भूमिका में काफी अच्छे से दिखाया है| जान्हवी का इसपर कहना था के उन्हें खाली बैठने से अच्छा कुछ नया करने के मन करता था लिहाज़ा उन्होंने पेंटिंग का सहारा लिया|

अभी की खबरों और सुर्ख़ियों की बात करें तो हम आपको बता दें के जान्हवी अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म गुंजन सक्सेना के चलते चर्चाओं का विषय बनी हुई थीं| इनकी इस फिल्म की कहें तो सभी सिनेमाघर बंद होने के कारण OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ की गयी है| इस फिल्म में जान्हवी को एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाते दिखाया गया है|

इसके अलावा जान्हवी कपूर की कई और फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं जिनके नाम तख्त, दोस्ताना 2 और रूही-अफजा भी है। इनमे 2 की डायरेक्टर कारण जौहर रहने वाले हैं|