विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी वामिका संग पहुंचे वृंदावन के आश्रम, हाथ जोड़े और माथा टेकते हुए तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से शादी की है और यह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत कर रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड के सबसे क्यूट और खूबसूरत कपल्स में की जाती है। यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती है और आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट अपने फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों छुट्टियों पर हैं और साथ में अच्छा समय बिता रहे हैं। हाल ही में कपल ने मथुरा के वृंदावन की यात्रा की। विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी थी।

विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा दुबई में नए साल का जश्न मनाने के बाद बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे और बाबा नीम करोली आश्रम का दौरा किया। इसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम में गए। इस दौरान परिवार के साथ उनकी बेटी वामिका कोहली भी नजर आईं। विराट-अनुष्का अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। कपल ने इस मथुरा-वृंदावन विजिट को भी मीडिया की नजरों से दूर रखा परंतु आश्रम में पहुंचे विराट-अनुष्का की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

विराट-अनुष्का बेटी के साथ आश्रम में नजर आए

अपने बिजी शेड्यूल से छुट्टी लेते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 4 जनवरी 2022 को वृंदावन के एक आश्रम का दौरा किया था। कपल श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने के लिए पहुंचे थे।

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस दौरान जहां अनुष्का शर्मा ने काले रंग की जैकेट के साथ एक व्हाइट कलर की टोपी पहनी हुई थी। वहीं विराट कोहली ग्रीन जैकेट में नजर आए।

हालांकि पपराजी से बचते हुए उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे परंतु फिर भी दोनों की तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

सामने आई तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जमीन पर नीचे बैठे हुए देखा जा सकता है और इस कपल की लाडली बेटी वामिका अपनी मां की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाथ जोड़े हुए महाराज जी का ग्रेटिट्यूड करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

नवंबर में उतराखंड का किया था दौरा

आपको बता दें कि नवंबर 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ नैनीताल, उत्तराखंड का दौरा भी किया था। इस दौरान कपल को वहां के मशहूर मंदिरों में माथा टेकते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने कैची धाम मंदिर की यात्रा की थी। बाद में दोनों बाबा नीम करौली के आश्रम में भी दर्शन करने के लिए गए थे। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फैंस के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

वहीं अगर हम अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।