फिर से पापा बनने वाले हैं विराट कोहली! बेबी बंप के साथ नजर आईं अनुष्का शर्मा

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भला कौन नहीं जानता। विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हर कोई अच्छी तरह से जानता है। यह सबसे होनहार क्रिकेटरों में से एक हैं। विराट कोहली ने बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी दमदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं।

मौजूदा समय में विराट कोहली की संख्या दुनियाभर में करोड़ों में है। वहीं उनकी लोकप्रियता बॉलीवुड कलाकारों से भी ज्यादा सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। उनकी एक बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दुनियाभर के लोग विराट कोहली को अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद से ही विराट कोहली अक्सर अपनी पत्नी के साथ चर्चा में बने रहते हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 को शादी की थी। इन दोनों की जोड़ी देशभर में सबसे लोकप्रिय जोड़ी मानी गई है। वहीं फैंस को भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी बहुत ज्यादा पसंद आती है। उनकी केमिस्ट्री फैंस के लिए एक प्रेरणा है। कपल की एक प्यारी सी बेटी है, जिनका नाम वामिका कोहली है। अक्सर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों पति-पत्नी और उनकी बेटी वामिका की तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर यह खबरें सामने आ रही हैं कि वामिका के बाद दोनों फिर से माता-पिता बनने वाले हैं, यानी कि जल्द ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के बाद एक और छोटा नन्हा मेहमान उनके घर आने वाला है।

मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा!

आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा गुलाबी सूट पहने हुए दिख रही हैं। इस सूट में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर सामने आने के बाद से ही फैंस विराट कोहली के पापा बनने के कयास लगाने लगे।

सूत्रों की मानें, तो अनुष्का शर्मा रूटीन चेकअप के लिए हाल ही में मुंबई के हॉस्पिटल भी गई थीं, जिसके बाद से ही यही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह फिर से मां बनने वाली हैं। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना काफी ध्यान रख रही हैं और खूब जमकर खाना खाती हैं।

मुंबई के अस्पाल में पहुंची अनुष्का शर्मा

दरअसल, अनुष्का शर्मा को कुछ दिनों पहले ही मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया था। उनकी यह तस्वीर भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। सूत्रों की मानें तो अनुष्का शर्मा हॉस्पिटल में अपना रूटीन चेकअप कराने के लिए गई हुई थीं। हालांकि इस समय उनके साथ विराट कोहली साथ में दिखाई नहीं दिए थे क्योंकि विराट कोहली मैच में काफी व्यस्त हैं। अनुष्का शर्मा मुंबई के एक हॉस्पिटल में ब्लैक कलर की टी-शर्ट में मास्क लगाए हुए नजर आईं।