इस वजह से अपनी पत्नी प्रियंका से जलते है विवेक ओबेरॉय ,इंटरव्यू में एक्टर ने खुद किया ये खुलासा

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग और स्टाइल की वजह से लम्बे समय से अपने फैन्स के दिलो पर राज कर रहे है और वही विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ की साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बने रहते है | विवेक ओबेरॉय एक समय में बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या के साथ अपने लव अफेयर की वजह से काफी ज्यादा खबरों में आ गये थे और वही ऐश्वर्या की वजह से विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच अनबन की भी खबरे सामने आई थी और इन दोनों के बीच की नाराजगी आज भी बरकरार है और वही पब्लिक प्लेस पर भी ये दोनों एक दुसरे को इग्नोर करते हुए नजर आते है |

वही ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय का रिश्ता ज्यादा लम्बा न चल सका और दोनों की राहे अलग हो गयी और आज ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहु बन चुकी है तो वही विवेक ओबेरॉय भी प्रियंका अल्वा के साथ शादी रचाने के बाद आज अपनी मैरिड लाइफ में  बेहद खुश है पर विवेक अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा को मीडिया और लाइमलाइट से कोसो दूर ही रखते है और इसी बीच विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पत्नी के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किये है और वही अपने इस इंटरव्यू में विवेक ने कहा है की वो अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा से जलते है और इसके पीछे की वजह भी विवेक ने बताई है तो आइये जानते है क्या है वो वजह

बता दे विवेक ने साल 2012 में अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के कहने पर कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा के साथ अरेंज मैरिज की थी और वही प्रियंका भले ही विवेक के माता पिता की पसंद थी पर आज विवेक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ बेहद ही खुश है और ये दोनों ही एक दुसरे के लिए परफेक्ट जीवनसाथी साबित हुए है |

और वही अपनी शादी के बारे में बात करते हुए एक बार विवेक ने ये कहा भी था की उन्हें अरेंज मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती है |वही आज विवेक और प्रियंका दो बच्चो के माता पिता भी बन चुके है और वही अपने परिवार के साथ आज विवेक अपनी लाइफ को बेहद ही ख़ुशी से एन्जॉय कर रहे है |

बता दे इसी बीच विवेक ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जीवन शैली की एक झलक दिखाई है और साथ ही विवेक ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान ये कहा की उन्हें अपने घर में डेली बेहद ही स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करना होता है और इसी दौरान मजाक मजाक में विवेक ने ये भी कहा था की  उन्हें अपनी पत्नी प्रियंका से जलन भी होती है क्योंकि  उनकी वाइफ प्रियंका एक ऐसी इन्सान है जो की हर चीज का स्वाद बड़ी आसानी से ले लेती है और कुछ भी खाने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ता है और वो हमेशा ही फिट और फाइन नजर आती है |

आगे विवेक ने कहा की ,” वो इश्वर की कृपा से एक बेहद ही खुबसूरत बंगले में रहते है जहाँ चारो तरफ हरियाली नजर आती है और उन्होंने कहा की उन्हें मेडिटेशन करना काफी ज्यादा पसंद है और मेडिटेशन के वक्त विवेक खुद को फ़ोन से पूरी तरह दूर रखते है और ये सब मुझे बहुत शांति प्रदान करता है “|आगे विवेक ने कहा की वो अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए अपना वेट कम करने में लगे हुए है |