डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फूड्स हैं वरदान लेकिन इन चीजों से रहें दूर

लोगों की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और गलत खानपान की वजह से बहुत सी बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। डायबिटीज यानी ब्लड शुगर आज के समय में दुनिया भर में फैली आम बीमारियों में से एक मानी जाती है। अगर इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का सोचा जाए तो लगभग यह नामुमकिन सा लगता है। जी हां, डायबिटीज की बीमारी को जड़ से खत्म करना काफी मुश्किल है परंतु अगर आप अपने खान-पान और व्यायाम में थोड़ा बदलाव करते हैं तो इससे आप अपने शुगर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का बहुत ख्याल रखना चाहिए। कई बार हमें यह जानकारी नहीं होती है कि कौन सी चीजें हमारे ब्लड शुगर को बढ़ाती है, जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों को और अधिक परेशानी होने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, अगर वह चीजें डायबिटीज के मरीज सेवन नहीं करते हैं तो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा कौन सा आहार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

डायबिटीज के मरीज इन चीजों का ना करें सेवन

चीकू

डायबिटीज के मरीज चीकू का सेवन ना करें क्योंकि यह फल बहुत अधिक मीठा रहता है इसके अलावा इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

तरबूज

जो लोग डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित है उनको तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगता है।

आलू

डायबिटीज के मरीजों को आलू का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा अधिक पाई जाती है जो आपके लिए ठीक नहीं है।

ड्राई फ्रूट्स

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनको ड्राई फ्रूट भूल कर भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि यह फलों का कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। किसमिस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें अंगूर से कई गुना अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

फलों का जूस

अगर डायबिटीज के मरीज फलों के जूस का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है इसलिए आप इसका सेवन ना करें।

डायबिटीज के मरीजों के लिए ये चीजें हैं वरदान

साबुत धनिया

डायबिटीज के मरीज 5 ग्राम साबुत धनिया को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन धनिया हटाकर पानी का सेवन कीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा। धनिया का बीज अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो इससे आसानी से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है।

तुलसी

अगर डायबिटीज के मरीज तुलसी का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके पैंक्रियाज में बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति प्रक्रिया बना देते हैं जिसकी वजह से शरीर में तेजी से इंसुलिन बनने लगता है और ब्लड सुगर कंट्रोल रहता है। आप रोजाना खाली पेट तीन से चार पत्नियां तुलसी की खा सकते हैं।

जामुन

डायबिटीज के मरीज जामुन का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में कर सकते हैं इसके अतिरिक्त अगर आप जामुन की गुठली को सुखाकर इसका चूर्ण बनाकर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा।