बड़ी खबर: आपका WhatsApp अकाउंट हो सकता है डिलीट, यदि नहीं मानी ये नई शर्तें

आजकल के समय में हर व्यक्ति स्मार्टफोन का प्रयोग करता है। वर्तमान समय में तो छोटे बच्चे भी फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसे-जैसे जमाना बदलता जा रहा है, वैसे वैसे कई तकनीकों में भी बदलाव हो रहा है। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर अपना समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। इंटरनेट पर आपको बहुत सी वेबसाइट्स और ऐप्स मिलते हैं लेकिन व्हाट्सएप सबसे ज्यादा पॉपुलर ऐप है। लगभग हर स्मार्टफोन में लोग व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप यूजर्स हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर साबित होगी। अगर आपने अपने अकाउंट पर नया अपडेट नहीं देखा तो फिर खाता डिलीट हो सकता है।

व्हाट्सएप दुनिया के नंबर वन मैसेजिंग ऐप में शामिल है। व्हाट्सएप हर दिन नए-नए नियम और कानूनों से यूजर को डराने की कोशिश करता है। आपको बता दें कि व्हाट्सएप जल्द ही अपने टर्म्स एंड प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करने वाला है। इस नई अपडेट में कुछ नियम और शर्तें लागू होंगी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यदि कोई यूजर इन नियम और शर्तों को स्वीकार नहीं करता है तो उसका व्हाट्सएप अकाउंट बंद हो सकता है। जी हां, यह बिल्कुल सच है। दरअसल, कंपनी आने वाले नए साल 2021 पर व्हाट्सएप का एक नया वर्जन लाने वाली है, जिसमें प्राइवेसी नियमों से जुड़ी हुई कई नई शर्तें लागू होंगी। यदि कोई यूजर अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल पुराने वर्जन को अपडेट नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में कंपनी पुराने वर्जन यूजर्स के अकाउंट को बंद कर सकती है।

नए नियम और शर्तें आएंगी

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी वर्ष 2021 में व्हाट्सएप के नए वर्जन में प्राइवेसी और सर्विस से जुड़े हुए नियमों को और कठोर करने जा रही है। अगर आप उन शर्तों को मंजूर नहीं करते हैं तो 8 फरवरी के बाद आप अपना व्हाट्सएप यूज नहीं कर पाएंगे। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट करने को लेकर आ रही है। नए अपडेट में कहा गया है कि अगर वह सहमति नहीं देते हैं तो व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट किया जा सकता है। इसका अर्थ ही यह निकल रहा है कि यूजर्स को नए नियम और शर्तों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। अगर आप अपना व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट होने से बचाना चाहते हैं तो नई शर्तों को स्वीकार करना पड़ेगा अन्यथा हमेशा के लिए आपका अकाउंट डिलीट हो सकता है।

पॉलिसी में क्या बदलाव होंगे

आपको बता दें कि एक स्क्रीनशॉट के अनुसार व्हाट्सएप का नया पॉलिसी अपडेट व्हाट्सएप की सर्विस और डाटा प्रोसेस के तरीकों से जुड़ा होगा। इसमें यह बताया जाएगा कि बिजनेस किस तरह व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपनी चैट्स को स्टोर और मैनेज करने के लिए कर सकते हैं। इसके ठीक नीचे एक डिस्क्लेमर भी लिखा है जिसमें बताया गया है कि नए नियम 8 फरवरी 2021 से लागू किए जाएंगे।

WABetaInfo ने यह भी बताया है कि इस तारीख में बदलाव भी हो सकता है और अपडेटेड सर्विस टर्म्स की घोषणा आने वाले हफ्तों में कभी भी की जा सकती है।