आखिर क्यों टूटा था जॉन अब्राहम से बिपाशा बसु का 9 साल पुराना रिश्ता, खुद अभिनेत्री ने किया था खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर रोजाना ही किसी का रिश्ता जुड़ता है तो किसी का रिश्ता टूटता है। ऐसी बहुत सी जोड़ियां हैं जिन्होंने एक-दूसरे से बहुत प्यार किया और कई सालों तक यह एक-दूसरे के रिश्ते में भी रहे परंतु इन जोड़ियों के रिश्ते अंजाम तक नहीं पहुंच पाए। वैसे देखा जाए तो फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ता टूटना और जुड़ना जैसी बातें आम हो चुकी हैं। इस तरह की खबरें रोजाना ही सुनने को मिल जाती हैं।

एक समय पहले जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का भी रिश्ता ऐसा था। जब यह दोनों एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते थे और इन दोनों का रिश्ता लगभग 9 साल तक चला परंतु इसके बावजूद भी इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और यह एक दूसरे से अलग हो गए। आखिर क्या वजह थी कि जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के इतने सालों का रिश्ता आखिर में टूट गया। उसका खुलासा खुद बिपाशा बसु ने किया था।

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम और मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु के बीच नजदीकियां साल 2003 में आई फिल्म “जिस्म” के सेट से बड़ी थी। इस फिल्म में इन दोनों के बहुत सारे लव मेकिंग सींस थे। ऐसा बताया जाता है कि इसी फिल्म के सेट के दौरान से ही यह एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे और दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे। इस फिल्म के बाद जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था और यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे।

अभिनेता जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ रिश्ते में काफी खुश नजर आते थे। अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा जाता था। किसी भी पार्टी से लेकर बॉलीवुड के हर बड़े इवेंट्स में जॉन अब्राहम और बिपाशा एक साथ ही दिखाई देते थे। काफी सालों तक इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक चलता रहा और इस दौरान इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया था। लोगों को भी इन दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती थी। सबको यही लग रहा था कि काफी सालों तक साथ रहने के बाद आखिर में यह दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

जब अचानक से ही जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के ब्रेकअप की खबर सामने आई तो फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस भी काफी हैरान हो गए थे। आखिर इन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ? इसे लेकर कई कयास लगाए गए जिसमें से एक वजह यह बताई जा रही थी कि बिपाशा बसु तो जॉन अब्राहम से शादी करना चाहती थीं परंतु जॉन शादी करने में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। जब बिपाशा बसु शादी को लेकर जॉन से बार-बार कहने लगी तो इस पर जॉन बिल्कुल भी नहीं माने और आखिर में इन दोनों के सालों का रिश्ता टूट गया।

जब जॉन अब्राहम से बिपाशा बसु का ब्रेकअप हो गया तो बाद में अभिनेत्री में अपनी भड़ास निकालते हुए यह कहा था कि मेरे साथ जो हुआ उसके लिए सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं। मैंने अपने आपको इस परिस्थिति में खुद को डाला है। जो कोई भी आपको जीवन में नीचे खींचने की कोशिश करें, उसे आपके जीवन में नहीं होना चाहिए। यहां पर बिपाशा बसु का इशारा जॉन अब्राहम की तरह साफ साफ नजर आ रहा था।

बिपाशा बसु ने यह भी कहा था कि वह जॉन अब्राहम से अपने रिश्ते को पूरी तल्लीनता से निभाया। अभिनेत्री ने अपने रिश्ते को वक़्त देने के लिए कई प्रोजेक्ट्स भी छोड़ दिए थे। बिपाशा ने कहा कि उन्होंने हमेशा से ही अपने रिश्ते को अहमियत दी थी परंतु इसके बावजूद भी उन्हें बदले में वह प्यार और सम्मान नहीं मिला जिसकी वह हकदार थीं। बिपाशा बसु ने कहा था कि उनको अकेला छोड़ दिया गया था, जिसके कारण से उनके सामने इस रिश्ते को तोड़ने के अलावा और कोई रास्ता भी नहीं रहा।