जब बीच इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन का हाथ पकड़कर ऐश्वर्या राय ने किया था इशारा, अभिनेता ने कर लिया किस

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री में पावर कपल कहे जाते हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के कई साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी इन दोनों के बीच गहरा प्यार देखने को मिलता है। अक्सर कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साल 2007 में विवाह के बंधन में बंध गए थे और इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक बार तो अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू के दौरान ही ऐश्वर्या राय को किस कर लिया था। तो चलिए जानते हैं यह पूरा किस्सा क्या है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन से जुड़ा हुआ एक किस्सा काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप इसके बारे में जानेंगे तो आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कपल ज्यादातर साथ नजर आते हैं। वहीं दोनों ने साथ में कुछ चैट शो और इंटरव्यू में भी हिस्सा लिया है। एक बार शादी के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों बेहद चर्चित द ओपेरा विनफ्रे शो में पहुंचे थे।

जब चैट शो में ओप्रा विन्फ्रे ने ऐश्वर्या राय बच्चन से यह सवाल पूछा था कि ‘मैंने सुना है कि आपने कभी कैमरा के सामने एक दूसरे को किस नहीं किया। ऐसा क्यों? तो इस सवाल का जवाब ऐश्वर्या राय बच्चन ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया था, जिसे देखकर ओप्रा भी हैरत में पड़ गई थीं।

जब ऐश्वर्या राय ने सवाल सुना तो पहले तो वह हंसने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने अपने पति अभिषेक बच्चन की तरफ देखा और वह उनकी तरफ घूम गईं। इसके बाद अभिषेक का हाथ पकड़कर ऐश्वर्या राय बोलीं- बेबी गो अहेड। बस क्या था, अभिषेक बच्चन ने तुरंत ही पत्नी को किस कर दिया।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का वह इंटरव्यू इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें की थीं। हालांकि, बाद में अभिषेक बच्चन ने बताया कि भारत में कैमरे के सामने बहुत कुछ नहीं होता, जो वेस्टर्न कंट्री में खुले तौर पर होता है।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात 1997 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी और यहीं से इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था। इन दोनों ने पहली बार साल 2000 में आई फिल्म ढाई अक्षर प्रेम में और इसके बाद 2003 में आई फिल्म कुछ ना कहो ने एक साथ काम करते हुए नजर आए थे। फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान ही ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार कर लिया।

इसके बाद दोनों की सगाई और 2007 में दोनों ने शादी कर ली। जब ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की और बेटी आराध्या का जन्म हुआ तो इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

अभी भी ऐश्वर्या राय अपनी बेटी की परवरिश पर पूरा ध्यान देती हैं और साल में कुछ एक फिल्में कर लेती हैं। ससुराल वाले भी उनके हर फैसले का स्वागत करते हैं।