जब मिस वर्ल्ड जीतने के बाद बच्चे को दुलारती नजर आईं ऐश्वर्या राय, वायरल हुआ पुराना वीडियो, देखिए

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ यह बेहद खूबसूरत भी हैं। इनकी खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने बेहतरीन अभिनय के बलबूते दुनिया भर में अच्छी खासी पहचान बनाई है। ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं और उनके चाहने वाले लोगों की संख्या लाखों करोड़ों में है। इसी बीच मिस वर्ल्ड 1994 प्रतियोगिता जीतने के बाद ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह एक रोते हुए बच्चे को दुलार करती हुई नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय से जुड़े हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐश्वर्या का जो वीडियो वायरल हो रहा है यह तब का है जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इस वीडियो को एक फैंस क्लब ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इन वीडियो में से एक में ऐश्वर्या राय को अपनी मां वृंदा राय के साथ खड़े देखा जा सकता है। यह वायरल वीडियो ऐश्वर्या के मिस वर्ल्ड बनने के तुरंत बाद का है।

दरअसल, यह वीडियो अलग-अलग क्लिप्स का असेंबल है। वीडियो उनकी मां वृंदा राय के बगल में खड़े होने के साथ शुरू हुआ है। जहां पर किसी ने उनके सिर पर छाता रखा हुआ है। इसके बाद वीडियो में देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय स्कूल के छात्रों से बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक क्लिप में ऐश्वर्या रोते हुए बच्चों को दिलासा देते हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही वीडियो के एक क्लिप में ऐश्वर्या एक लाल साड़ी में इवेंट में तस्वीरों के लिए पोज भी देते हुए दिख रही हैं, जिसमें उनके बाल बंधे हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने एक हाथी को सलाम किया जिसमें उनके लिए विदाई संदेश के साथ एक प्लेकार्ड पहना था। उसके बाद वह हाथ जोड़कर वहां से चली जाती हैं।

आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1997 में मणिरत्नम की फिल्म “इरुवर” से की थी। तमिल में निपुण ना होने की वजह से उनकी आवाज को किसी अन्य ने डब किया था। यह फिल्म सफल साबित हुई। ऐश्वर्या राय की पहली बॉलीवुड फिल्म “और प्यार हो गया” थी, जिसमें उनके हीरो बॉबी देवल थे परंतु यह फिल्म खास सफल नहीं हो पाई थी। साल 1999 में ऐश्वर्या की फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” रिलीज हुई। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही थी। यह फिल्म सफल साबित हुई और ऐश्वर्या के काम को सराहा भी गया।

ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने अभिनय का जलवा दिखाया। ऐश्वर्या राय की कुछ यादगार फिल्मों में हम दिल दे चुके सनम, ताल, मोहब्बतें, देवदास, धूम 2, गुरु और जोधा अकबर जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म “फन्ने खां” में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय मशहूर फिल्म मेकर मणिरत्नम की एक पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म दो हिस्सों में बनाई जाएगी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म का पहला भाग साल 2022 में रिलीज होगा।