जब अजय देवगन ने ऐश्वर्या राय को कर लिया था “किस”, अचानक काजोल और अभिषेक की पड़ी नजर, फिर…

हिंदी फिल्म जगत में अजय देवगन का नाम मशहूर अभिनेताओं में शामिल है। अजय देवगन ने अपनी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग से हिंदी फिल्म जगत में अच्छा खासा नाम कमाया है। यह किसी के परिचय के मोहताज नहीं है। इन्होंने फिल्मों में अपने किरदार से लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। सभी लोग अजय देवगन की एक्टिंग को बेहद पसंद करते हैं। अजय देवगन अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अजय पर्दे पर कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्मों के अलावा निजी जीवन में भी अजय देवगन काफी रोमांटिक हैं। अजय देवगन की लव लाइफ से कई अभिनेत्रियों का नाम भी जुड़ा है। सबसे पहले रवीना टंडन का नाम इसमें शामिल है। सबसे ज्यादा अजय देवगन का अफेयर रवीना टंडन के साथ रहा था। इन दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में इतनी ज्यादा बढ़ गई थीं कि बाद में अजय देवगन को मीडिया के सामने आकर विराम लगना पड़ा।

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के साथ अजय देवगन के अफेयर के चर्चे भी काफी मशहूर हुए थे। इन दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते थे, परंतु इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे टाइम तक नहीं चल पाया था। बाद में अजय देवगन की जिंदगी में काजोल आईं थीं। वर्तमान समय में अजय देवगन की पत्नी काजोल हैं। आज हम आपको अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बताने वाले हैं। अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिन फिल्मों में से “हम दिल दे चुके सनम” में इनकी जोड़ी को लोगों ने बेहद पसंद किया था। वैसे देखा जाए तो अजय देवगन और ऐश्वर्या राय के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। जिसकी वजह से एक बार अभिषेक बच्चन और काजोल के लिए भी यह परेशानी का कारण बन गया था।

जब एक शो के दौरान अजय देवगन ने ऐश्वर्या राय को किया किस

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू हैं। एक समय था जब अजय देवगन और ऐश्वर्या एक-दूसरे के बेहद नजदीक हुआ करते थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि एक स्पेशल शो के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन मिले थे। इस इवेंट के दौरान अजय देवगन ने ऐश्वर्या राय को अपनी बाहों में भर लिया था, दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन और काजोल एक दूसरे से बात करने में काफी व्यस्त थे। अचानक से ही अभिषेक बच्चन और काजोल की नजर अजय देवगन और ऐश्वर्या राय पर पड़ी। इन दोनों ने जो नजारा देखा उसे देखकर यह हैरान हो गए थे।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और ऐश्वर्या राय बच्चन उस समय के दौरान “किस” कर रहे थे, लेकिन बाद में इसके लिए फोटोग्राफर को जिम्मेदार ठहराया गया था। भले ही इस इवेंट के बारे में मीडिया में कुछ ज्यादा नहीं छपा था परंतु अजय देवगन और ऐश्वर्या राय के लिपलॉक वाला सीन काफी दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा था।