Site icon NamanBharat

ब्रेकअप के बाद जब डिप्रेशन का शिकार हुई थीं दीपिका पादुकोण, तब दर्द और दवा दोनों बने थे रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणबीर कपूर की लव स्टारो इंडस्ट्री में किसी से छुपी नहीं है। दोनों स्टार्स के ब्रेकअप ने इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरी थी। बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी आया था जब दीपिका और रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे आम थे। वहीं लोगों ने तो दीपिका को कपूर खानदान की बहू तक मान लिया था। हालांकि दोनों का रिश्ता आगे बढ़ने से पहले ही टूट गया।

दर्द-दवा दोनों बने रणबीर कपूर-

खबरों की मानें तो दीपिका रणबीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद सीरियस थीं। वहीं दोनों की प्रेम कहानी से लेकर ब्रेकअप तक के बारे में सभी को खबर है। लेकिन एक्टर के साथ ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गईं। हालांकि दीपिका को इस डिप्रेशन से दूर करने के लिए खुद रणबीर कपूर ही दर्द देकर दवा बने थे।

इंटरव्यू में दीपिका ने बताई बड़ी बात-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस कैटरीना खैफ के लिए न सिर्फ दीपिक को धोखा दिया बल्कि एक दिन रंगे हाथों पकड़े भी गए थे। दीपिका की लाइफ में यही वो पल आया जब वो रणबीर कपूर से हमेशा-हमेशा  के लिए अलग हो गईं। हालांकि एक्ट्रेस की जिंदगी में एक फेज ऐसा भी आया जब दर्द देने वाले रणबीर कपूर खुद दवा बन उनकी मदद के लिए आगे आए। रणबीर ने बतौर ‘दोस्त’ दीपिका को डिप्रेशन से निकालने में पूरी मदद की थी। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

रणबीर को कैटरीना संग पकड़ा रंगे हाथों-

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच भले ही ब्रेकअप हो गया था लेकिन दोनों स्टार्स आज  भी अच्छे दोस्त  हैं। इतना ही नहीं  दोनों की अक्सर एक दूसरे के साथ मुलाकात भी होती है। गौरतलब है कि दीपिका और रणबीर का अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला था, क्योंकि दोनों के बीच कैटरीना खैफ आ चुकी थीं और दीपिका पादुकोण ने रणबीर-कटरीना को उनपर चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था । जिसके बाद दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया था।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर के बाद दीपिका की जिंदगी में रणवीर सिंह आए और दोनों की केमिस्ट्री ने दोनों को बॉलीवुड की हिट जोड़ी बना दिया। साल 2018 में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी रचाई। जो इंडिया की सबसे मंहगी और चर्चित शादियों में से एक रही। भले ही दोनों स्टार्स ने अपनी शादी इटली में की थी लेकिन शादी में भारतीय रीति रिवाज ही फॉलो किए गए थे। दोनों ने अपने खास दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रणवीर दीपिका ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। फिलहाल दीपिका पादुकोण एक्टर शाहरुख खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ में व्यस्त चल रही हैं।

Exit mobile version