जब देव आनंद और ज़ीनत अमान की लव स्टोरी के बीच विलेन बन गए थे राज कपूर

हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक ज़ीनत अमान ने इंडस्ट्री में अपना नाम और पहचान अपने दम पर बनाई थी। साला 1970 में फिल्म द एविल विदिन से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता देव आनंद और प्रेम नाथ भी शामिल थे। 70 के दशक में एक से बढ़ एक हिट फिल्में करने वाली ज़ीनत ने अपने बोल्ड अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सुपरस्टार देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

ज़ीनत को अपने दिल दे बैठे थे देव आनंद-

वहीं देव आनंद ने फिल्मों में बतौर हीरो के अलावा करीब 19 फिल्मों को डायरेक्ट भी किया। जिसमें से एक फिल्म थी ‘हरे रामा हरे कृष्णा’। साल 1971 में यह फिल्म हिट साबित हुई थी और इस फिल्म में ज़ीनत अमान ने देव आनंद की बहन का किरदार निभाया था। जहां फिल्म के हिट होते ही ज़ीनत भी रातों-रात स्टार बन गईं वहीं दूसरी ओर देव आनंद भी अपनी दिल ज़ीनत को दे बैठे थे।

देव आनंद ने ज़ीनत को दिल की बात बताने का किया फैसला-

दरअसल ज़ीनत और देव आनंद ने अपनी पहली फिल्म के हिट होने के बाद एक साथ कई और फिल्मों में काम किया। इस दौरान देव आनंद को लगने लगा कि ज़ीनत को उनसे प्यार हो गया है। उस समय ज़ीनत और देव के रिश्ते के बारे में कोई भी ख़बर चर्चा में आती तो देव आनंद को बेहद खुशी होती थी। एक दिन देव आनंद ने अपने दिल की बातों का इजहार करने के लिए ताज होटल में ज़ीनत के साथ डिनर का प्लान बनाया और ज़ीनत को फोन कर डिनर के लिए पूछा तो ज़ीनत ने जवाब देते हुए कहा कि-‘आज तो आपको एक पार्टी में जाना था’, तो देव साहब ने कहा कि-‘हम दोनों चलेंगे, थोड़ी देर रुक कर हम वहां से डिनर के लिए निकल जाएंगे।’ फिर क्या था ज़ीनत ने भी हां कह दी।

एक पार्टी ने सबकुछ बदल दिया-

लेकिन जब देव आनंद ज़ीनत के साथ पार्टी में पहुंचे तो वहां पार्टी में पहले से ही राज कपूर मौजूद थे। पार्टी में जैसे ही राज कपूर ने ज़ीनत को देखा तो उन्हें गले से लगा लिया और जीनत ने भी उनकी इज्जत करते हुए राज कपूर के पैर छूए, लेकिन उस समय ज़ीनत पर राज कपूर का इस तरह हक जताना देव आनंद को कुछ नागवारा सा लगा।

पार्टी में इस वाक्य के बाद पार्टी छोड़कर जाने ही लगे थे कि तब तक ज़ीनत ने कहा- ‘आप तो आज मुझे डिनर पर लेकर जाने वाले थे?’ ये सुनकर राज कपूर ने कहा- ‘तुम भी यहीं रहों और ज़ीनत को भी रहने दो’, वहीं राज कपूर की बातें सुनकर देव आनंद का पारा गरम होता गया और वो वहां से चले गए। हालांकि कुछ समय बाद देव को एहसास हुआ कि पार्टी में उन्होंने कुछ ज्यादा ही रिएक्ट कर दिया था।

मालूम हो कि देव आनंद ने साल 1954 में एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से फिल्म टैक्सी ड्राइवर की शूटिंग के दौरान शादी कर ली थी। बता दें कि 88 साल की उम्र देव आनंद का लंदन के एक होटल में निधन हो गया था।