जाह्नवी कपूर नहीं होने देना चाहती थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी, किया था खूब हंगामा, काट ली थी नस, जानें किस्सा

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता बेहद खास है। ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सुपर हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है और इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बात करें। तो इनकी लव स्टोरी ऐसी है, जिसकी लालसा हर कोई करता है। सभी को लगता है कि उनकी प्रेम कहानी भी ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी जैसी हो। अभिषेक बच्चन उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनका फिल्मी दुनिया से पुराना रिश्ता है।

अभिषेक बच्चन का भले ही फिल्मी दुनिया से पुराना रिश्ता है परंतु उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी, जिसके बाद कई ऐसी दमदार फिल्में भी दी हैं जो सबकी बोलती बंद कर देती हैं। इतने चर्चित होने के बावजूद भी अभिषेक बच्चन को कई बार महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के पति के रूप में देखा जाता है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को सात फेरे लिए थे और आज के दौर में इन्हें पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी बच्चन परिवार के निवास “प्रतीक्षा” में हुई थी। लेकिन उस समय जब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी हो रही थी तो जाह्नवी कपूर ने जमकर हंगामा किया था, जिससे पूरा बच्चन परिवार हिल गया था।

जाह्नवी ने शादी की एक रात पहले किया था खूब बवाल

जब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी हो रही थी तो परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ था, लेकिन शादी की एक रात पहले जाह्नवी ने मीडिया के सामने खूब बवाल किया था। अगर आप यह सोच रहे हैं कि हम श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की बात कर रहे हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल, हम 2005 से 2007 के बीच में मॉडल और डांसर रही जाह्नवी कपूर की बात कर रहे हैं।

ऐसा बताया जाता है कि साल 2005 में जाह्नवी ने अभिषेक बच्चन की फिल्म दस के एक गाने दस बहाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। इसी के साथ ही जाह्नवी ने यह भी दावा किया था कि वह 2 साल से अभिषेक बच्चन को डेट कर रही हैं और दोनों ने शादी भी कर ली है। साल 2007 का समय था, जब अभिषेक बच्चन के निवास प्रतीक्षा में शादी की शहनाई बज रही थी। उस दौरान मॉडल जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन की पहली पत्नी होने का दावा किया था।

इतना ही नहीं बल्कि जाह्नवी ने अभिषेक बच्चन के घर के सामने ही अपनी कलाई की नस भी काट ली थी। जाह्नवी ने कहा था कि अभिषेक ने उनकी मांग में सिंदूर भरा है और दोनों 2006 में जाह्नवी के दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंध गए थे। अब इस बात का सबूत मांगा गया तो जाह्नवी ने कहा कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको किसी सबूत की जरूरत नहीं होती। इस घटना से पूरा बच्चन परिवार गया था। खुद की जान लेने की कोशिश के आरोप में जाह्नवी को अरेस्ट कर लिया गया था। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें ₹10000 के मुचलके पर जमानत दी थी।

साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने रचाई थी शादी

आपको बता दें कि 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने शादी की थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं अभिषेक बच्चन से शादी से पहले ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका था। वहीं ऐश्वर्या से पहले 2002 में अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी लेकिन 2003 में यह टूट गई थी।

वहीं फिल्म गुरु के सेट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की मुलाकात हुई थी और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था और ऐश्वर्या ने भी उसे स्वीकार कर लिया। शादी के बाद साल 2011 में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक प्यारी बेटी आराध्या बच्चन के माता पिता बने।