Site icon NamanBharat

जब रणवीर सिंह का हुआ था बाजीराव के भूत से सामना, ऐसा था रणवीर का पहला रिएक्शन

हिन्दी सिनेमा जगत में कदम रखने वाले हर स्टार को आसानी से सफलता नहीं मिलती। लेकिन उनमें से कई स्टार्स ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने अपने शुरुआती करियर के साथ दुनिया भर में सफल मुकाम हासिल कर लिया। उन स्टार्स में एक्टर रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। रणवीर सिंह को बड़ी कामयाबी साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ से मिली। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन आज हम आपको इस फिल्म से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताएंगे जिसे जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर दिखा भूत

दरअसल, इस बात का खुलासा करते हुए रणवीर सिंह ने बताया था कि ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग के दौरान उन्हें भूत दिखा था। उस दौरान वह सहम गए थे और शूटिंग पर जाने से भी डरने लगे थे। रणवीर ने खुलासा कर बताया कि वह भूत किसी और का नहीं बल्कि पेशवा बाजीराव का ही था। रणवीर ने बताया कि जब तक मैंने अपनी आंखों से नहीं देखा था जब तक मुझे भूत-प्रेत में विश्वास नहीं था। इस बारे में रणवीर सिंह आगे कहते हैं, ‘यह बहुत ही जबरदस्त अनुभव था। मैं डर गया था। मुझे शूटिंग के वह दिन याद हैं, मैं बहुत डरा हुआ था और किसी ने मुझसे कहा कि यह पेशवा बाजीराव की आत्मा हो सकती है।’

पेशवा बाजीराव को देख रणवीर गए थे डर

उन्होंने आगे बताते हुए कहा, ‘मैं नहा रहा था और तभी मुझे विचार आया कि क्या हो अगर मुझे पेशवा बाजीराव का भूत दिखाई दे। मैं उसी तरह सोचने लगा। मुझे पता नहीं मैं ऐसा क्यों सोच रहा था। वह पूरा सप्ताह निकल चुका था और अचानक मुझे ऐसा एहसास हुआ कि दीवार पर पेशवा बाजीराव की एक पेंटिंग बनकर उभरी हुई है। इसमें पगड़ी, आंखें, नाक, मूंछ और भुजाएं भी बनी हुई थीं। यह सभी लोग देख सकते थे।’ लेकिन डर के साथ-साथ रणवीर सिंह ने फिल्म में जिस तरह से अपने किरदार में जान डाली उसे देखकर हर कोई दंग रह गया था।

सुपरहिट रही थी बाजीराव-मस्तानी

ज्ञात हो कि साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दिलचस्प केमिस्ट्री को शायद ही फैंस भुला पाएं हो। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म के म्यूजिक से लेकर स्टार्स के अभिनय ने दर्शकों को दिल में अपनी अलग ही जगह बना ली थी।

वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही दोनों स्टार फिल्म 83 में नज़र आएंगे। जो कि पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा दोनों स्टार्स और भी कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

Exit mobile version