जब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी संग अपने रिश्ते को लेकर भड़क उठीं थी रीना रॉय, गुस्से में कही थी ये बात

बॉलीवुड में अक्सर आपने अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच अफेयर के किस्से सुनने में आते रहते हैं। लेकिन कुछ ही ऐसे रिश्ते होते हैं जो शादी की मंजिल तक पहुंच पाते हैं। हालांकि कई रिश्ते ऐसे भी रहे जो अपने अफेयर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। वहीं इन दिनों अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री रीना रॉय के अफेयर की चर्चा भी सोशल मीडिया पर गरमाई हुई है। बता दें कि उन दिनों में दोनों के अफेयर के किस्से आम हुआ करते थे। हालांकि दोनों की शादी नहीं हो पाई लेकिन दोनों का जिक्र आज भी एक साथ हो ही जाता है। सोशल मीडिया पर आज भी लोग अक्सर शत्रुघ्न सिन्हा या एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर अभिनेत्री रीना रॉय का जिक्र कर ही देते हैं।

उन दिनों सुर्खियों में था दोनों का अफेयर-

इतना ही नहीं इन दोनों के चर्चों के बीच सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी खूब उछाला जाता है। लोगों का मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल रानी रॉय से काफी हद तक मिलती है। वहीं लोगों की ऐसी बातों पर रीना रॉय का रिएक्शन भी सामने आ चुका है। तो चलिए आपको इस पूरे किस्से के बारे में बताते हैं।

दरअसल 70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। सुभाष घई की फिल्म ‘कालीचरण’ में रीना रॉय और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ काम किया था जिसके बाद अखबार हो या फिर मैग्जीन हर तरफ दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। वहीं दोनों की फिल्म ‘कालीचरण’ भी काफी हीट साबित हुई थी।

इस फिल्म के बाद दोनों के रिश्ते में आई दरार-

वहीं पहलाज निहलानी ने फिल्म ‘हथकड़ी’ बनाई थी जिसमें एक बार फिर रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा एक साथ लीड रोल में दिखाई दिए। इन दोनों के साथ अभिनेता संजीव कुमार भी लीड रोल में थे। जहां इनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी वहीं दूसरी ओर पहलाज ने इसी कास्ट के साथ एक और फिल्म ‘आंधी तूफान’ बनाने का मन बना लिया। हालांकि रीना रॉय ने इस फिल्म के लिए पहलाज को मना कर दिया था।

रीना रॉय में लोगों को दिखी सोनाक्षी सिन्हा-

वहीं खबरों की मानें तो ये भी कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का प्यार शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया। कुछ दिनों बाद रीना रॉय ने किसी और से शादी कर ली और वहीं दूसरी ओर रीना रॉय के साथ रिश्ता टूटने के बाद शत्रुघ्न ने पूनम सिन्है के साथ शादी कर ली थी। वहीं जब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दंबग से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया तो उन्हें देखकर कई लोग हैरान रह गए। क्योंकि सोनाक्षी के अंदर लोगों को रीना रॉय की छवि नजर आई। लोग कहने लगे कि सोनाक्षी शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा की नहीं बल्कि रीना और शत्रुघ्न की बेटी हैं। जिसके बाद मीडिया में ये खबरें सुर्खियां बनने लगी।

रीना रॉय ने दिया मीडिया को जवाब-

मीडिया में ऐसी खबरों के आने के बाद जब ये सवाल रीन रॉय से किया गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की और सोनाक्षी सिन्हा को उनकी बेटी कहने पर काफी भड़की भी थीं। एक इंटरव्यू में रीना रॉय ने कहा था, कि सोनाक्षी मेरी तरह नहीं बल्कि अपनी मां पूनम की तरह ही दिखती हैं। उन्होंने बताया कि जब मैंने फिल्म जख्मी की थी तो मुझे भी लोग आशा पारेख और नासिर हुसैन की बेटी मानते थे। इतनी ही नहीं ऐसी खबरों पर सोनाक्षी को भी काफी गुस्सा आया था। जिसके बाद उन्होंने खुद सामने आकर कहा था कि वो सिर्फ अपनी मां पूनम की तरह दिखती हैं।