करिश्मा कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- हनीमून पर लगाई गई थी उनकी बोली

बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में करिश्मा कपूर का भी नाम आता है। करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ में जितनी ग्लैमरस और खूबसूरत रही, निजी जिंदगी में इससे उल्टा रहा। इनका निजी जीवन काफी परेशानियों से भरा रहा है। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान, गोविंदा, आमिर खान के साथ काम किया है। सबसे पहले करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन से रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई रही थीं। बाद में वर्ष 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से इन्होंने विवाह कर लिया था। करिश्मा कपूर की यह शादी लव मैरिज थी, लेकिन इनका विवाह का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। विवाह के 13 वर्ष पश्चात वर्ष 2016 में इन दोनों का तलाक हो गया था। इन दोनों के तलाक के पीछे क्या वजह थी? इसके बारे में बहुत से किस्से सुर्खियों में बने हुए थे। करिश्मा कपूर ने अपने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।

आपको बता दें कि अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर का केस अदालत में कई दिनों तक चला था। करिश्मा ने इस दौरान घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। करिश्मा ने अपनी याचिका में इस बात का खुलासा किया था कि संजय उन्हें बहुत परेशान करते थे। करिश्मा की यह बात सुनकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया था। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा था कि हनीमून पर उनकी कीमत लगाई गई थी।

हनीमून पर करिश्मा की लगाई गई थी कीमत

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने हाल ही में वेब सीरीज “मेंटरॉलहुड” से कमबैक किया है। इस शो के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने इस रिश्ते को लेकर बहुत सारी बातें बताई थी। करिश्मा ने यह खुलासा किया था कि हनीमून पर ही उनके पति संजय के दोस्त ने उनकी कीमत लगाई थी और यहीं से उन दोनों के बीच रिश्ते में कड़वाहट आरंभ हो गई थी। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर संजय कपूर की दूसरी पत्नी हैं। करिश्मा कपूर से पहले संजय कपूर की पहली पत्नी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी थीं। करिश्मा कपूर ने यह बताया था कि उनसे विवाह के पश्चात संजय कपूर अपनी पहली पत्नी से फिजिकल रिलेशनशिप में थे।

संजय ने अपनी मां से करिश्मा को थप्पड़ लगाने को कहा था

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बारे में एक किस्सा और भी है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि करिश्मा कपूर ने अपनी याचिका में एक किस्से का जिक्र किया था। यह किसका उस वक्त कहा था जब करिश्मा कपूर गर्भवती थीं, तब संजय कपूर ने उन्हें एक ड्रेस पहनने के लिए कहा था। लेकिन वह ड्रेस उनके फिट नहीं हो रही थी। इसी के बाद संजय कपूर ने अपनी मां से करिश्मा के गाल पर थप्पड़ झड़ने के लिए कहा था।

आपको बता दें कि अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम समायरा कपूर है जिसकी उम्र 15 वर्ष की है। वहीं उनके बेटे का नाम किआन राज कपूर है, जिसकी उम्र अभी 11 वर्ष की है। यह दोनों बच्चे अपनी मां यानी करिश्मा कपूर के साथ ही रहते हैं।