Site icon NamanBharat

जब विराट कोहली डेट पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ हुए थे स्पॉट, छुपाना पड़ा था मुँह

विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के एक ऐसे खिलाड़ी हैहैं, जिसे हर कोई अच्छी तरह से जानता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। मौजूदा समय में दुनिया भर में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की खबरें सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। उन्हें खबरों में से एक खबर यह है कि उनके और लिमिटेड ओवर के कप्तान रोहित शर्मा के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं।

लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही मीडिया के सामने कई बार यह बताया है कि उनके बीच किसी भी प्रकार का तनाव नहीं चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी रोहित शर्मा और विराट कोहली की निजी जिंदगी को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उत्पन्न होते रहते हैं। एक समय ऐसा था जब रोहित शर्मा की पत्नी का नाम विराट कोहली के साथ जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली, रोहित शर्मा की पत्नी को डेट कर चुके हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2015 में रितिका सजदेह से विवाह किया था। वहीं अगर हम विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा संग सात फेरे लिए थे। बहुत कम ही लोगों को इस बात का पता होगा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रितिका सजदेह का भी कनेक्शन है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को डेट किया था। दरअसल, आज हम आपको जिस किस्से के बारे में बता रहे हैं यह किस्सा पुराना है जब रितिका सजदेह इतनी अधिक मशहूर नहीं हुआ करती थीं और वह विराट कोहली की स्पोर्ट्स टैलेंट मैनेजर के रूप में कार्य किया करती थीं।

साल 2013 की बात है, जब विराट कोहली को रितिका सजदेह के साथ मूवी डेट पर जाते हुए देखा गया था। इस दौरान उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। इतना ही नहीं बल्कि अंग्रेजी अखबार डीएनए में भी यह तस्वीरें छप चुकी हैं।

उस समय के दौरान सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही थीं उसमें यह देखा गया था कि विराट कोहली और रितिका दोनों ही बिंदास अंदाज में दिखे। विराट कोहली रितिका सचदेव को एक मूवी डेट पर ले गए थे। तभी जल्दी ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया। विराट कोहली के लिए यह कोई नई बात नहीं थी क्योंकि भारतीय क्रिकेटर्स को इन चीजों की आदत होती है।

वहीं अगर हम रितिका सजदेह की बात करें, तो जब वह इतने कैमरों के सामने आईं तो वह खुद को असहज महसूस करने लगीं। तभी उन्होंने अपने चेहरे को ढकने का मन बनाया। रितिका सजदेह ने पहले अपने हाथ से और फिर एक अखबार से मुँह छुपाने की कोशिश की। लेकिन तब तक फोटोग्राफ्स क्लिक हो गई थीं।

एशियन एज में छपी एक खबर के अनुसार, विराट कोहली में इंडियन प्रीमियर लीग 2010 के दौरान रितिका सजदेह से मुलाकात की थी। उस समय के दौरान बतौर प्रोफेशनल विराट कोहली के मैनेजमेंट से जुड़े हुए सारे काम रितिका सजदेह देखती थीं। हालांकि दोनों ने ही इस रिश्ते पर कभी खुलकर बातचीत नहीं की परंतु ज्यादातर मौकों पर वह दोनों एक दोस्त के रूप में एक साथ नजर आ चुके हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version