कौन हैं मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी? लाइमलाइट से रहती हैं दूर, यहां जानिए उनके बारे में सब

एक्टर, गायक और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी को भला कौन नहीं जानता। मनोज तिवारी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी गायकी से बिहार के साथ देशभर के लोगों के दिलों पर राज किया है। मनोज तिवारी ने एक्टिंग के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया है। भोजपुरी फिल्मों में जलवा बिखेरने वाले मनोज तिवारी ने एक स्टार से पॉलीटिशियन बनने तक का सफर तय किया है। हालांकि, उनके लिए यह सफर इतना आसान बिल्कुल भी नहीं था। मनोज तिवारी ने एक अलग मुकाम पाने के लिए अपने जीवन में काफी संघर्ष किया।

मनोज तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा से ही सुर्ख़ियों में छाए रहे हैं। अब हाल ही में मनोज तिवारी ने इस बात की घोषणा की थी कि वह फिर एक बार पापा बनने जा रहे हैं। 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनेंगे। भोजपुरी एक्टर और भाजपा नेता मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी प्रेग्नेंट हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए कौन हैं मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी

सबसे पहले आपको यह बता दे कि मनोज तिवारी ने अपने जीवन में दो शादियां रचाई हैं। हालांकि, वह अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं। पहली पत्नी रानी से तलाक के बाद मनोज तिवारी के जीवन में सुरभि तिवारी की एंट्री हुई। सुरभि तिवारी में उन्हें अपना प्यार मिला।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी की पत्नी होने के बावजूद भी सुरभि तिवारी लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करती हैं। इसलिए उन्हें बहुत कम लोग ही जानते हैं। पहली पत्नी रानी तिवारी से तलाक लेने के बाद मनोज तिवारी ने 2020 में सुरभि से शादी करके नया सफर शुरू किया था।

मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी के साथ अपनी शादी की खबर को दुनिया से छुपाकर रखा था। मनोज तिवारी ने लॉकडाउन के दौरान सुरभि से शादी की थी। मनोज तिवारी के करीबी लोगों में से एक सुरभि थीं। सुरभि, मनोज तिवारी के प्रशासनिक काम देखती थीं। सुरभि से शादी करने के बाद उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम सान्विका है। बेटी के जन्म के बाद मनोज तिवारी ने उनकी दूसरी शादी का खुलासा किया था।

आपको बता दें कि सुरभि तिवारी एक सिंगर भी हैं, उन्होंने मनोज तिवारी के एक म्यूजिक एल्बम में अपनी आवाज भी दी है। मनोज तिवारी की पत्नी पटना की रहने वाली हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं।

सुरभि तिवारी बतौर सोशल वर्कर जरूरतमंदों की मदद भी करती हैं। सुरभि तिवारी ने अपना इंस्टाग्राम प्राइवेट किया हुआ है इसलिए वहां से उनकी कोई अपडेट हासिल नहीं हो पाई। हालांकि, वह ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी से एक बेटी है, जिसका नाम जिया है। मनोज तिवारी की बड़ी बेटी जिया ने उनकी शादी कराने की जिद की थी। वहीं मनोज तिवारी और सुरभि भी एक-दूसरे को पसंद करते थे।

बता दें कि मनोज तिवारी अक्सर ही अपनी बेटियों और पत्नी संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फिलहाल, मनोज तिवारी अब तीसरी बार पापा बनने वाले हैं। सुरभि तिवारी से उन्हें पहले से ही एक बेटी है और हाल ही में मनोज तिवारी ने अपने तीसरे बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस को दी है।