विनोद खन्ना पर फिदा थीं अमृता सिंह, फिर कैसे हो गई सैफ अली खान से शादी? ये थी वजह

अमृता सिंह अपने समय की टॉप और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हुआ करती थीं। अमृता सिंह ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है। अमृता सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “बेताब” से की थी, जो 1983 में आई थी। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

अमृता सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रह चुकी हैं। अमृता सिंह अपने अफेयर्स और शादी को लेकर भी सुर्खियों में आईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृता सिंह का नाम एक समय पहले क्रिकेटर रवि शास्त्री और अभिनेता विनोद खन्ना के साथ भी जुड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि अमृता सिंह विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं। इतना ही नहीं बल्कि विनोद खन्ना के साथ तो अमृता सिंह की शादी होने वाली थी परंतु एन मौके पर ही बात ना सकी।

आपको बता दें कि असल में विनोद खन्ना से पहले अमृता सिंह की जिंदगी में क्रिकेटर रवि शास्त्री आए थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि रवि शास्त्री ने अमृता सिंह के सामने एक शर्त रख दी थी। वह शर्त यह थी कि शादी के बाद अमृता सिंह फिल्मों में काम नहीं करेंगी, परंतु अभिनेत्री को उनकी यह शर्त स्वीकार नहीं थीं। ऐसा कहा जाता है कि बस यही वह बात थी जिसकी वजह से रवि शास्त्री और अमृता सिंह का ब्रेकअप हो गया था और यह एक दूसरे से अलग हो गए।

वहीं जब अमृता सिंह का रवि शास्त्री से ब्रेकअप हो गया, तो अभिनेत्री की जिंदगी में विनोद खन्ना ने एंट्री ली थी। अमृता सिंह दिग्गज और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के प्यार में पूरी तरह से दीवानी थीं। दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, विनोद खन्ना और अमृता सिंह की प्रेम कहानी पूरी ना हो सकी। इसके पीछे की वजह अमृता सिंह की माँ थीं।

दरअसल, फिल्म “बंटवारा” में विनोद खन्ना और अमृता सिंह ने साथ काम किया था। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान ही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। अमृता सिंह, विनोद खन्ना को अपना दिल दे बैठी थीं। लेकिन समस्या यहां पर खड़ी हो गई कि विनोद खन्ना पहले से ही शादीशुदा थे। वहीं उम्र में भी वह अमृता सिंह से काफी बड़े थे। इन दोनों के बीच के रिश्ते में दरार अमृता सिंह की मां बनीं।

अमृता सिंह और विनोद खन्ना के रिश्ते से अभिनेत्री की मां रुकसाना सुल्तान खुश नहीं थीं। ऐसा कहा जाता है कि अभिनेत्री की मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने अमृता को साफ हिदायत दे डाली थी कि वह विनोद खन्ना से दूरी बना लें। ऐसे में अमृता सिंह की शादी फिर एक बार होते होते अधूरी रह गई थी।

बहरहाल, अमृता सिंह ने अपने से उम्र में 12 साल छोटे सैफ अली खान के साथ साल 1991 में शादी कर ली। इस शादी से इनके दो बच्चे हुए, जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। लेकिन शादी के 13 साल बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो गया। तलाक के बाद सैफ अली खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से शादी कर ली। लेकिन अमृता सिंह ने शादी नहीं की।