Site icon NamanBharat

रात को बाल और नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए? 99% लोगों को नहीं पता इसकी वजह

हिंदू धर्म में कई तरह के नियम और मान्यताएं प्रचलित हैं। जो लोग धर्म को मानते हैं वह इनका खास ध्यान रखते हैं। इन्हीं मान्यताओं में से एक रात के समय नाखूनों और बालों का ना काटना है। हिंदू धर्म में रात में नाखूनों और बालों को काटना अशुभ बताया जाता है। शायद हो सकता है कि आप भी रात में बाल और नाखून नहीं काटने होंगे?

अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग भी ऐसा करने से मना करते हैं। लेकिन क्या आप लोगों ने कभी इस बारे में सोच विचार किया है कि आखिर रात के वक्त नाखूनों और बालों को क्यों नहीं काटना चाहिए? आपको बता दें कि इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं तो हैं ही लेकिन एक वैज्ञानिक कारण भी है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

क्या है धार्मिक कारण

हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि रात के समय बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय देवी लक्ष्मी जी का घर में प्रवेश होता है। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी समृद्धि और धन के साथ आशीर्वाद देने के लिए रात में घर पर रहती हैं। ऐसे में बालों और नाखूनों को काटने से घर में गंदगी होती है और इसे माता लक्ष्मी जी का अनादर माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।

इससे घर में धन हानि होने लगती है और दरिद्रता आ जाती है। इसी वजह से धर्म को मानने वाले लोग और घर के बुजुर्ग रात के समय बाल और नाखून काटने के लिए मना करते हैं। इस मान्यता को सच मानकर तमाम लोग इस नियम का पालन करते हैं।

जानिए क्या है वैज्ञानिक कारण

रात के वक्त बाल और नाखून ना काटने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी बताया जाता है। आपको बता दें कि रात के समय हम लोग कई जरूरी काम जैसे खाना-पीना, टहलना और सोते हैं। ऐसे में कटे हुए बाल इधर-उधर झड़ जाते हैं। इससे कई बार बाल खाने पीने के सामान में भी गिर जाते हैं। अगर खाने पीने की यह चीजें सेवन की जाएं, तो इससे हमारी तबीयत भी खराब हो सकती है। इसके साथ ही बालों की वजह से गंदगी और बैक्टीरिया भी फैलता है। यही वजह है कि रात के समय बाल नहीं काटे जाते हैं।

जानिए बाल ना काटने की सामान्य वजह

आपको बता दें कि यह नियम काफी पहले बनाए गए हैं कि रात को बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए। दरअसल, पहले के समय में घरों में लाइट की अच्छी व्यवस्था नहीं होती थी। रात के समय पहले लोगों को बड़ी मुश्किल से थोड़ी रोशनी का प्रबंध करना पड़ता था। इसी वजह से बाल और नाखून जैसे काम सूर्यास्त से पहले ही करने का नियम बना हुआ था।

क्योंकि अंधेरे में कैंची का इस्तेमाल करने से चोट लगने की संभावना अधिक रहती है। वहीं बाल इधर उधर उड़ते थे। इसलिए हमारे पूर्वजों ने इस काम को रात में करने से मना किया। वहीं शास्त्रों के अनुसार भी रात के समय नाखून और बाल काटना शुभ नहीं माना जाता है।

 

 

 

Exit mobile version