मुंहबोली बहन अर्पिता पर इसलिए जान छिड़कते हैं सलमान खान, जानिए भाई-बहन के रिश्ते की पूरी कहानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दबंग खान का नाम आता है तो हर किसी के मन में सिर्फ एक ही चेहरा आता है और वो है सलमान खान का। भले ही सलमान अपने फैंस के बीच भाई नाम से काफी मजबूत पहचान बना चुके हैं। लेकिन वाकई ही में उन्हें इंडस्ट्री में कई स्टार्स का गॉडफादर भी माना जाता है। एक दौर था जब सलमान का नाम लड़ाई झगड़ों के मामले में सुर्खियों में रहता था और अब सलमान खान लोगों की मदद के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन आज हम सलमान खान के बॉलीवुड करियर की नहीं बल्कि उनके निजी जिंदगी के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिसमें हम आपको सलमान खान की मुंहबोली बहन अर्पिता के बारे में कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

खान परिवार के बेहद करीब हैं अर्पिता खान

सलमान के फैंस को शायद याद ही होगा जब काला हिरण मामले में सलमान खान को कोर्ट में सजा सुनाई गई थी तब सलमान खान के पास खान परिवार की ओर से कोर्ट में उनकी मुंहबोली बहन अर्पिता ही वहां मौजूद थीं और सलमान की सजा से सबसे ज्यादा बड़ी झटका अर्पिता को लगा था। अपने भाई को सजा होते देख अर्पिता कोर्ट में ही फुट-फुटकर रोने लगी थी। जैसा कि आप सभी को पता है कि अर्पिता सलमान की सगी बहन नहीं हैं उन्हें खान परिवार ने गोद लिया हुआ है। हालांकि खान परिवार ने अर्पिता को सगी बेटी से कम नहीं माना। सलीम खान के साथ साथ सलमान और उनके सभी भाई अर्पिता को सगी बहन से बढ़कर मानते हैं।

फुटपाथ पर मिली थी अर्पिता

बताया जाता है कि सलमान खान की मुंहबोली बहन अर्पिता सलीम खान को फुटपाथ पर मिली थी। दरअसल सलमान के पिता सलीम खान एक दिन सुबह की सैर के लिए निकले थे। जिस दौरान उन्हें फुटपाथ पर एक महिला दिखाई देती थी, जिसके हाथ में एक छोटी सी बच्ची भी हुआ करती थी और सलीम खान उसके लिए वो हर रोज खाना लेकर जाया करते थे। वह महिला अपनी बेटी के साथ अपना उसका पेट भरने के लिए भीख मांगा करती थी। सलीम खान एक अच्छे इंसान हैं इसलिए वो मार्निग वॉक के वक्त हर रोज दोनों के लिए खाना लेकर जाने लगे।

ऐसा कहा जाता है कि एक दिन जब सलीम खान सुबह उस रास्ते से गुजरे तो वो महिला वहां पर मरी पड़ी हुई थी और महिला के बगल में बैठकर उसकी छोटी बच्ची रो रही थी। सलीम खान समझ गये कि इस बच्ची का अब इस दुनिया में कोई और सहारा नही हैं। इसलिए वो उस बच्ची को अपने साथ घर ले आए थे।

सगी बहन से भी ज्यादा मानते हैं सलमान

आपने अक्सर देखा होगा सलमान खान अर्पिता के साथ काफी दिखाई देते हैं और उनके बेटे के साथ कई बार मस्ती करते हुए भी तस्वीरें वायरल हुई हैं। जहां परिवार ने अर्पिता को अपना नाम दिया वहीं सभी ने अर्पिता को सगी बेटी से भी ज्यादा प्यार दिया है। यहां तक की सलमान और उनकी सभी भाई भी अर्पिता पर जान छिड़कते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें अर्पिता की शादी सलमान ने आयुष शर्मा से करवाई है। लोगों को यह जानकर काफी हैरानी होती है कि एक मुस्लिम परिवार में पालन पोषण के बाद भी सलमान ने अपनी बहन का कभी धर्म नहीं बदलने दिया और ना ही बदलने को कहा। इसलिए अर्पिता आज भी हिंदू धर्म का पालन करती हैं। हाल ही में अर्पिता खान ने एक बेटी को जन्म दिया था।