रेमो डिसूजा से लेकर गणेश आचार्य तक, इन कोरियोग्राफर्स की पत्नियां सक्सेस और टैलेंट के मामले में नहीं है किसी से कम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर महीने कोई ना कोई नई फिल्म रिलीज होती है। वैसे देखा जाए तो फिल्मों में गानों का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। अगर फिल्मों में गाने ना हो तो लगभग पूरी फिल्म ही अधूरी मानी जाती है। इन गानों में डांस अच्छा ना हो तो लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। फिल्मों में डांस के बेहतरीन स्टेप्स के पीछे कई सारे कोरियोग्राफर का हाथ होता है। किसी को कामयाबी मिलती है तो कोई अंधेरे में ही गुम हो जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से फेमस कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने फिल्मों में कई बेहतरीन गाने देकर अपनी एक अलग ही जगह बनाई है।

फिल्म इंडस्ट्री के अंदर एक से बढ़कर एक कोरियोग्राफर हैं, लेकिन क्या आप लोग इन कोरियोग्राफर की पर्सनल लाइफ और उनके पार्टनर के बारे में जानते हैं? शायद ही कम लोग होंगे जिनको इनके पार्टनर के बारे में जानकारी होगी। आपको बता दें कि इन कोरियोग्राफर्स की पत्नियां उनकी तरह ही टैलेंटेड और सफल हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

रेमो डिसूजा और लिजेल

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने मुंबई की रहने वाली लिजेल से विवाह किया था। आपको बता दें कि लिजेल एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शोज के लिए फैशन डिजाइनिंग भी की है।

गणेश हेगड़े और सुनन्या

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर में से एक गणेश हेगड़े का नाम भी आता है। इन्होंने वर्ष 2011 में सुनन्या से विवाह किया था। गणेश हेगड़े ने ऑस्कर में गई फिल्म लगान के लिए कोरियोग्राफी की थी, इसके अलावा इन्होंने कई रियलिटी शोज में कोरियोग्राफर के रूप में भी काम किया है। इनकी पत्नी सुनन्या एक स्टाइलिस्ट और एक डिजाइनर हैं।

गणेश आचार्य और विधि आचार्य

गणेश अचार्य को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। यह भारतीय फिल्म कोरियोग्राफर और अभिनेता हैं। आपको बता दें कि गणेश आचार्य ने हिंदी सिनेमा में बतौर कोरियोग्राफर की शुरुआत 21 वर्ष की आयु से की थी। उनकी पत्नी का नाम विधि आचार्य है, जिन्होंने फिल्म “हे ब्रो” के साथ इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। गणेश आचार्य अब तक कई बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

अहमद खान और सायरा खान

कोरियोग्राफर अहमद खान ने मॉडल सायरा खान से विवाह किया है। आपको बता दें कि अहमद खान ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफी से नहीं की थी बल्कि मिस्टर इंडिया में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और वर्तमान समय में यह मशहूर कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ निर्माता, अभिनेता, निर्देशक और लेखक भी हैं।

मुद्दस्सर खान और अभिश्री सैन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डांसर मुदस्सर खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। आपको बता दें कि उन्होंने ज्यादातर सलमान खान की फिल्मों में काम किया है। आप लोगों ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग तो देखी ही होगी। इस फिल्म के अंदर एक गाना “हमका पीनी है” को मुदस्सर खान ने ही कोरियोग्राफ किया था। मुदस्सर खान की पत्नी का नाम अभिश्री सेन है और यह भी एक कोरियोग्राफर हैं। आपको बता दें कि मुदस्सर खान ने जय हो और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों के लिए भी कोरियोग्राफ़ किया है।