‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर फूट-फूटकर रोने लगी महिला, डायरेक्टर के पैर छू कर बोली- आप भगवान है!

फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” शुक्रवार 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी यह फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में 90 के दशक में हुए विवादों को पेश किया गया है। हर कोई इस फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री की खूब तारीफ कर रहा है।

फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को बेहद अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर और आपस में फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कश्मीर में 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के साथ दिल दहलाने वाले अत्याचार को कई लोग जानते हैं लेकिन अब इस फिल्म के माध्यम से जान रहे हैं।

“द कश्मीर फाइल्स” फिल्म अपना असर दर्शकों के बीच दिखा रही है। फिल्म में कई सारे सीन भावुक कर देने वाले और रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। फिल्म के रिव्यूअर्स ऐसा कह रहे हैं। जिन लोगों ने फिल्म देखी है, उनका कहना है कि इससे कुछ अलग नहीं है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म से जुड़े हुए कई वीडियोस सामने आए हैं जिसमें फिल्म देखने के बाद दर्शक काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि “द कश्मीर फाइल्स” की स्क्रीनिंग के दौरान कई वीडियोस सामने आए, जिसमें मूवी देखने के बाद दर्शक काफी भावुक नजर आए। इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर दर्शन कुमार ने साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार से लोग यह फिल्म देखकर बाहर आने के बाद अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं और फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

फिल्म देखकर लोग हुए भावुक

जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने जब इस फिल्म को देखा तो उसका दर्द बाहर आ गया। अभिनेता दर्शन कुमार ने ट्विटर पर शो खत्म होने के बाद का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑडियंस इस फिल्म को देखने के बाद काफी भावुक नजर आ रही है। वह अपने आंसू भी रोक नहीं पा रहे हैं। जो लोग भी इस दुख के भागीदार रहे हैं उनके लिए यह फिल्म एक नई उम्मीद की किरण है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही है। उस महिला ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पैर छुए और तहे दिल से उनका शुक्रिया किया और लोग भी विवेक अग्निहोत्री को घेरे हुए हैं। वह इस फिल्म को बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि महिला फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है और वह निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से रोते हुए बातचीत कर रही है। महिला कह रही है कि “हमारे साथ जो हुआ, आपके अलावा यह मूवी कोई और नहीं कर सकता था। आप हमारे लिए भगवान हैं।” इसी बीच अभिनेता दर्शन कुमार भी वहां पहुंच जाते हैं।

महिला दर्शन कुमार को भी गले लगा लेती है और अपना आशीर्वाद देती है। पूरी टीम के बेहतर भविष्य की कामना करती है। दर्शन कुमार ने इस वीडियो को साझा करते हुए यह लिखा है कि “जो दिल से आता है, वही दिल को छूता है। कश्मीर फाइल्स अब आप लोगों की फिल्म है।”

आपको बता दें कि “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावदी, पुनीत इस्सर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के अभिनय की खूब तारीफ की जा रही है।