रांची के रिम्स में महिला ने एक साथ जन्मे 5 बच्चे, डॉक्टर बोले- जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ, लोग हैरान

दुनियाभर से आए दिन कोई ना कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आ ही जाती है, जिसे जानकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ अजूबा होता है। कुछ ऐसा ही अजूबा झारखंड के रांची में हुआ है। जी हां, यहां पर एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है, जिसके बाद पूरे अस्पताल में यह चर्चा का विषय बना रहा। जिस किसी ने भी एक साथ 5 बच्चों के जन्म लेने की बात सुनी वह एक पल के लिए तो हैरान रह गया। डॉक्टर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के रिम्स रांची के महिला एवं प्रसूति विभाग में झटखोरी चतरा की एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें निगरानी के लिए नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में रखा गया है। रिम्स रांची ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है। वहीं अब यह ट्वीट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और यह खबर इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला ने दिया 5 बच्चों को एक साथ जन्म

डॉक्टर्स से मिली जानकारी के अनुसार, महिला और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। सभी की देखभाल की जा रही है। इन बच्चों की कड़ी निगरानी की जा रही है क्योंकि इनका जन्म समय से पहले हुआ है। डॉक्टरों के द्वारा ऐसा बताया गया कि सभी बच्चे प्री-मैच्योर हैं और ऐसे में बच्चों का वजन कम है। इनका जन्म 26-27 हफ्ते में हुआ है। ऐसे में अभी उनको लगातार मेडिकल निगरानी की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में उनकी स्थिति को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है और बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है। फिलहाल यह मामला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।