महिलाओं को 30-40 की उम्र में इन चीजों का जरूर करना चाहिए सेवन, मिलेगा पोषण बीमारियां रहेंगी दूर

अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए लोग तरह-तरह के अपने तरीके अपनाते हैं। खासकर महिलाएं अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान देती हैं। महिलाओं की जैसी जैसी उम्र बढ़ती रहती है वैसे-वैसे शरीर का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। महिलाओं के शरीर और स्वास्थ्य में 30 से 40 साल की उम्र में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। जब महिलाओं की उम्र 40 वर्ष तक पहुंचती है तो शरीर की मांसपेशियां कम होने लगती हैं और हार्मोन्स में भी असंतुलन आने लगता है। ऐसे में हल्का चिड़चिड़ापन आ जाता है और वजन भी बढ़ जाता है। जब महिलाएं 40 साल की उम्र पार कर लेती हैं तो शरीर में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसे प्रमुख परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

महिलाएं अगर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना चाहती हैं तो उनको अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल अवश्य करना चाहिए ताकि आपको सभी पोषक तत्व प्राप्त हो सके। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको 30-40 की उम्र की महिलाओं को जरूर खाना चाहिए। इससे आपकी उम्र कई साल बढ़ सकती है और कई रोग दूर होंगे।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हमारे स्वास्थ्य के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत ही फायदेमंद मानी गई हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, जिंक, ल्यूटिन, फॉलेट, कैलशियम, बीटा कैरोटीन और विटामिन K जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं। इन चीजों का सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है इतना ही नहीं बल्कि स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है। इन चीजों का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।

अलसी के बीज

अगर महिलाएं अलसी के बीज का सेवन करती हैं तो इससे दिल से संबंधित बीमारियां और मस्तिष्क के रोगों से सुरक्षा होती है। अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर मौजूद होता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। अलसी का बीज खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।

लहसुन

लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं। जब महिलाओं की उम्र 40 वर्ष हो जाती है तो उसके बाद हड्डियों से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, ऐसे में आप लहसुन का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। लहसुन में मौजूद एलीसिन नामक तत्व ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायता करता है।

खट्टे फल

खट्टे फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है क्योंकि इन फलों में विटामिन सी मौजूद होता है जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायता करता है इतना ही नहीं बल्कि यह बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है जिससे दिल से संबंधित बीमारियां और कैंसर का खतरा कम रहता है।

अंडा

महिलाओं को अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि अंडे में विटामिन-डी पाया जाता है इतना ही नहीं बल्कि अंडे को गुड फैट और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत माना गया है। अगर आप रोजाना अपने अपनी डाइट में कम से कम एक या दो अंडे शामिल करती हैं तो इससे आपको फायदा मिलेगा।

डार्क चॉकलेट्स

40 की उम्र के बाद महिलाओं को डार्क चॉकलेट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। डार्क चॉकलेट्स में फ्लैवोनॉइड्स मौजूद होता है, जो दिल से संबंधित बीमारियों, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से सुरक्षा करता है।