बुधवार का दिन भगवान गणेश को है प्रिय, इस विधि से करें पूजा, विघ्नहर्ता कर देंगे सारी परेशानियां दूर

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन लोग भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करके इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा का सबसे उत्तम दिन होता है। इस दिन भगवान की पूजा करके शीघ्र फल की प्राप्ति की जा सकती है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान गणेश जी विघ्नहर्ता हैं। यह सभी प्रकार की परेशानियों को खत्म करने वाले देवता माने जाते हैं। अगर गणेश जी की कृपा दृष्टि किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यक्ति अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करता है।

अगर आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करेंगे तो इससे आपके जीवन के कई संकट दूर होंगे और घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बुधवार के दिन किस विधि से भगवान गणेश जी की पूजा करें और पूजा के क्या-क्या लाभ होते हैं इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बुधवार को इस तरह करें भगवान गणेश की पूजा

  • बुधवार के दिन आप जल्दी सुबह उठ जाएं। स्नान ध्यान आदि से निवृत होने के पश्चात पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ अपना मुंह कर कर किसी आसन पर बैठ जाएं।
  • इसके बाद आप अपने सामने श्री गणेश यंत्र की स्थापना कीजिए।
  • आप शुद्ध आसन पर बैठकर सभी पूजा सामग्री को एकत्रित कर धूप, दीप, कपूर, रोली, लाल, चंदन, मोदक, पुष्प, मौली आदि भगवान गणेश जी को समर्पित कीजिए।
  • इसके बाद भगवान गणेश जी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं और इनकी आरती कीजिए।
  • आखिर में आप भगवान गणेश जी का स्मरण कर मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का 108 बार जाप करें।

बुधवार की पूजा से मिलेंगे ये लाभ

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश और लाल किताब के अनुसार माता दुर्गा का दिन माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति कमजोर मस्तिष्क वाला है तो उसको बुधवार के दिन उपासना जरूर करनी चाहिए क्योंकि बुधवार का दिन बुद्धि प्राप्ति का दिन माना जाता है।
  2. अगर आप बुधवार के दिन पूजा करते हैं तो इससे आपको ढेरों लाभ मिलते हैं। पुराणों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि गणेश जी की भक्ति शनि सहित सारे ग्रह दोष दूर करने वाली होती है।
  3. अगर आप प्रत्येक बुधवार गणेश जी की उपासना करते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा और जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होंगी।
  4. अगर किसी व्यक्ति के घर परिवार में गृह क्लेश होता रहता है तो ऐसी स्थिति में बुधवार के दिन दूर्वा के गणेश जी की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनाएं और इसको अपने घर के मंदिर में स्थापित कीजिए और रोजाना विधि-विधान पूर्वक पूजा कीजिए। इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
  5. बुधवार का दिन धन प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इस दिन भगवान गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद यह घी और गुड़ गाय को खिला दीजिए। इस उपाय को करने से धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के मार्ग हासिल होते हैं।
  6. अगर घर परिवार में किसी ना किसी बीमारी से लोग पीड़ित रहते हैं तो ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश या दुर्गा मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को साबुत बादाम दान करें। इससे घर की बीमारी दूर होती है।