क्यूटनेस के मामले में तैमुर को भी कड़ी टक्कर देता है पहलवान गीता फोगाट का बेटा अर्जुन, देखिए तस्वीरें

गीता फोगाट को भला कौन नहीं जानता। यह हमारे देश की जानी-मानी पहलवान हैं। इन्होने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कुश्ती के क्षेत्र में अपना अच्छा खासा नाम कमाया है। हमारे देश की लाखों लड़कियों के लिए यह एक प्रेरणा का माध्यम बन चुकी हैं। कुश्ती के क्षेत्र में गीता फोगाट ने कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते हैं। गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला गीता फोगाट है, जिन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया है।

गीता फोगाट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे अर्जुन की तस्वीरों को साझा करती रहती हैं, जिनको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। गीता फोगाट अपने बेटे अर्जुन की वजह से इन दिनों सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं। गीता फोगाट का बेटा दिखने में इतना क्यूट है कि जो उसे एक नजर देखता है तो बस देखता ही रह जाता है।

गीता फोगाट के बेटे अर्जुन लगते हैं फैंस को ज्यादा क्यूट

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। तैमूर अली खान को सबसे क्यूट स्टार किड के रूप में जाना जाता है। हर कोई उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो चुका है परंतु हमारे देश की प्रसिद्ध पहलवान गीता फोगाट के बेटे अर्जुन क्यूटनेस में तैमूर को भी कड़ी टक्कर देते हैं।

गीता फोगाट अपने बेटे अर्जुन की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। फैंस गीता फोगाट के द्वारा शेयर की गई बेटे अर्जुन की तस्वीरों पर खूब कमेंट्स करते हैं।

वहीं फैंस को गीता फोगाट के बेटे अर्जुन करीना कपूर के बेटे तैमूर से भी ज्यादा क्यूट लगते हैं। आज हम आपको गीता फोगाट के बेटे की कुछ वायरल तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

गीता फोगाट ने अपने बेटे अर्जुन की मिट्टी में खेलते हुए कुछ तस्वीरों को भी साझा किया था, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि पहलवान गीता फोगाट का बेटा अर्जुन अखाड़े की मिट्टी में खेलता हुआ दिखाई दे रहा है।

गीता फोगाट के बेटे अर्जुन की इन प्यारी तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया है।

आपको बता दें कि इसी प्रकार से लगातार गीता फोगाट अपने बेटे अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट भी करते हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गीता फोगाट का बेटा अर्जुन बहुत क्यूट लग रहा है।

आपको बता दें कि गीता फोगाट की शादी 2016 में पवन कुमार पहलवान से हुई है। पवन कुमार दिल्ली के पहलवान हैं। पवन, गीता से उम्र में 5 साल छोटे हैं।

ऐसा बताया जाता है कि गीता फोगाट और पवन कुमार की शादी में 5000 से ज्यादा लोग उपस्थित हुए थे। इनकी शादी में बड़े-बड़े नेताओं से लेकर कई फिल्मों के सितारे भी आए थे।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी पवन कुमार और गीता की शादी में शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि गीता फोगाट पर फिल्म “दंगल” भी बन चुकी है। इस फिल्म में उनका किरदार फातिमा सना शेख ने निभाया था। वहीं आमिर खान इनके पिता और प्रशिक्षक महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाते हुए नजर आए थे।