शिवांगी जोशी कजिन की शादी में बनीं ब्राइड्समेड, पिंक लहंगा पहन लगीं बेहद खूबसूरत, वायरल हुईं तस्वीरें

टीवी का मशहूर सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। इसके साथ ही अभिनेत्री अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। शिवांगी जोशी इन दिनों कलर्स चैनल के टीवी शो ‘बालिका वधू 2’ में नजर आती हैं। इसी बीच मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल, शिवांगी जोशी अपने कजिन की शादी के लिए दिल्ली पहुंची हैं और वहां रहते हुए वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने अपनी कजिन की शादी में खूब धमाल मचाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तो चलिए देखते हैं शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों को…

आपको बता दें कि अभिनेत्री शिवांगी जोशी कल के दिन में ही अपनी कजिन की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी थी। शिवांगी जोशी ने फ्लाइट में बैठकर कई वीडियोस बनाए हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शादी से जुड़ी हुई उनकी तस्वीरें लोगों का ध्यान खूब अपनी तरफ खींच रही हैं। शिवांगी जोशी ने अपनी कजिन की शादी में पिंक और सिल्वर रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने इसी के साथ मैचिंग ज्वैलरी भी पहनी हुई थी। शिवांगी जोशी के इस पूरे लुक में माथा पट्टी डिजाइन के मांग टीका तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता हुआ दिखा।

आपको बता दें कि शिवांगी जोशी अपने भाई बहनों और कजिन के बेहद करीब हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिवांगी जोशी ने अपनी कजिन की शादी की ढेर सारी तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया है। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि शिवांगी जोशी खुद ही अपनी कजिन को सजाते हुए दिख रही हैं।

आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि किस प्रकार से शिवांगी जोशी अपनी कजिन की छोटी से छोटी बात का ध्यान रख रही हैं। सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी की यह तस्वीरें छाई हुई हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

शिवांगी जोशी की इन तस्वीरों ने लोगों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर कोई उनके लुक्स और स्टाइल की तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है। शादी में स्टेज तक दुल्हन को ले जाने की जिम्मेदारी भी शिवांगी जोशी ने पूरे उत्साह के साथ पूरी की है।

शिवांगी जोशी जैसी ब्राइडमेड हर कोई चाहेगा, क्योंकि वह हर समय अपनी कजिन के साथ साथ नजर आईं। मेकअप से लेकर ब्राइडल एंट्री तक, शिवांगी जोशी ने अपनी कजिन की छोटी-छोटी बातों का बखूबी तरीके से ख्याल रखा। बता दें कि शिवांगी जोशी के साथ उनकी मां यशोदा जोशी भी इस शादी में शामिल हुई हैं। कजिन की शादी से सामने आई शिवांगी जोशी की यह खूबसूरत तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

शिवांगी जोशी ने कजिन की शादी के एक-एक पल का पूरा आनंद लिया। जैसा कि आप लोग तस्वीरों में देख सकते हैं।

शिवांगी जोशी ने अपनी मां के साथ कई सेल्फी भी क्लिक की है। उन सभी सेल्फी में से सबसे प्यारी सेल्फी यह है।