6 महीने के बाद शिशुओं के आहार में करें बदलाव, खिलाएं ये चीजें, बच्चा रहेगा हेल्दी

जैसे-जैसे आपका शिशु बढ़ता है, उसके पोषण से संबंधित जरूरतें भी बढ़ती हैं। स्तनपान के साथ ही शिशु को अन्य खाद्य पदार्थों की भी आवश्यकता पड़ने लगती है। जब बच्चा 6 महीने का होता है, तो उसके बाद हर मां बच्चे को स्तनपान कराने के साथ ही उसे कुछ आहार भी खिलाना चाहती है।

6 महीने तक बच्चों को सिर्फ मां के दूध से ही सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसके बाद बच्चों को अन्य चीजें भी खिलाने शुरू की जाती हैं। यह चीजें बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है।

लेकिन जब बच्चा 6 महीने का हो जाता है, तो उसके बाद मां को यह चिंता सताने लगती है कि जो बच्चे को ऊपर से आहार दिया जाएगा, वह उसे पसंद आएगा या नहीं। कई बार महिलाएं इस बात को लेकर भी कंफ्यूज रहती है कि उन्हें बच्चे को क्या खिलाना चाहिए।

अगर आप भी इसी सोच विचार में हैं, तो आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि 6 महीने के बाद बच्चों को क्या खिलाना चाहिए।

सेब की प्यूरी

जब आपका बच्चा 6 महीने का हो जाए, तो आप उसे सेब की प्यूरी खिला सकती हैं। सेब की प्यूरी बनाने के लिए आपको पानी और सेब की आवश्यकता पड़ेगी। आप सबसे पहले सेब को छीलकर अच्छी तरह से धो लें और सिर को काट लीजिए। अब इसे एक से दो सीटी लगवाकर कुकर में पकाएं। इसके बाद आप इसे बाहर निकाल कर इसे ब्लेंडर में मैश कर लीजिए। इसके बाद मैश हुए सेब की प्यूरी को ठंडा करके आप अपने बच्चे को खिलाएं।

गाजर की प्यूरी

बच्चों के लिए गाजर की प्यूरी बहुत फायदेमंद है। इसको बनाने के लिए आपको गाजर और पानी की आवश्यकता होगी। सबसे पहले तो आप गाजर को छील लीजिए। इसके बाद आप छिले हुए गाजर को कद्दूखस कर लें। इसके बाद आप किसी बर्तन में पानी उबालें और उसमें इसे पकाएं। आपको इसे नरम होने तक पकाना होगा। इसके बाद ब्लेंडर में इसे ब्लेंड कर लीजिए। इसकी प्यूरी तैयार करें। इसके बाद आप अपने बच्चे को खिलाएं। आपको बता दें कि इस प्यूरी को बनाने के लिए चुकंदर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

केला

आप अपने बच्चे को केला भी खिला सकती हैं। आपको एक बाउल में केले के छोटे-छोटे टुकड़े काटने होंगे। इसके बाद आप अच्छे तरीके से केले के टुकड़े को मैश कर लीजिए। इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर आप बच्चे को खिलाएं।

मूंग दाल का सूप

आप अपने बच्चे को मूंग दाल का सूप खिला सकती हैं। इसको बनाने के लिए आपको बिना छिलके वाली मूंग की दाल लेनी होगी और आपको पानी और एक चुटकी नमक की आवश्यकता पड़ेगी। आपको सबसे पहले मूंग की दाल को 5 से 6 घंटे के लिए भिगोकर रख देना होगा। इसके बाद कुकर में पानी डालकर इसमें दाल और एक चुटकी नमक डालें। इसके बाद आपको दो से तीन सीटी आने तक पकाना होगा। इसके बाद आप इसे अच्छे से मैश कर लीजिए। इसके बाद आप अपने बच्चे को खिला सकती हैं।

दलिया

आप दलिया और मूंग दाल लें। इसके बाद आपको अच्छे से कुकर में सिटी लगाकर पकाना होगा। जब यह पक जाए तो इसे किसी बाउल में निकाल कर ठंडा होने दीजिए। इसके बाद आप अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद आप अपने बच्चे को खिला सकती हैं। अगर आपने दलिया में दाल का इस्तेमाल नहीं किया है तो आप इसमें दूध मिलाकर बच्चे को खिलाएं।

हरी मटर

आपको इसके लिए कुछ ताजा हरी मटर की जरूरत होगी। आप मटर को अच्छी तरह से धोकर उबलते हुए पानी में उबालें। इस पानी में एक चुटकी नमक भी डाल दीजिए। आपको मटर नरम होने तक उबालना होगा। इसके बाद मटर को मैश करें। इसके बाद आप अपने बच्चे को खिला सकती हैं।