युवराज सिंह ने जड़े थे 6 छक्के, अब बेटे ओरियन संग देखा 15 साल पुराना मैच, लिखा- इससे बेहतर साथी नहीं…

युवराज सिंह भारत के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। देश का हर वह इंसान जो क्रिकेट से प्यार करता है, वह युवराज सिंह को जानता है। साथ ही वह लोग, जो क्रिकेट नहीं देखते वह भी युवराज सिंह को अच्छी तरह से जानते हैं। युवराज सिंह एक ऐसे बड़े क्रिकेटर हैं, जो अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। युवराज सिंह ने अपने दमदार खेल प्रदर्शन से ना केवल क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया था, बल्कि इसके साथ मैदान में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई थी।

बता दें कि युवराज सिंह ने साल 2019 में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह कमेंटेटर या कोच के रूप में भी सक्रिय नहीं हैं। लेकिन 15 साल पहले उन्होंने एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। युवराज सिंह के साथ क्रिकेट के हर फैन को यह ऐतिहासिक पल आज भी याद है। युवराज सिंह ने अब 15 साल के बाद अपनी इन यादों को अपने बेटे ओरियन के साथ ताजा किया है। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

युवराज सिंह ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और बेटे की देख-रेख करने में पत्नी की मदद कर रहे हैं। इसी बीच युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने बेटे और उनके साथ “T20 विश्व कप 2007” के मैच में खुद के द्वारा लगाए गए छह छक्कों की हाइलाइट्स देख रहे हैं। यह वही मैच है, जिसमें युवराज सिंह ने एक के बाद एक छह छक्के लगाए थे और टी-20 मैच में ऐसा करने वाले वह पहले क्रिकेटर बन गए थे, जिसके बाद उन्हें “सिक्सर किंग” का नाम मिला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

युवराज सिंह ने अपनी उन्हीं यादों को एक बार फिर से अपने बेटे के साथ मैच देखते हुए ताजा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरियन बड़े गौर से टीवी को देख रहे हैं। युवराज सिंह के द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। युवराज सिंह ने इसे पोस्ट करने के साथ ही लिखा- “15 साल बाद इसे देखने के लिए इससे बेहतर साथी नहीं मिल सकता था।”

फ्लिंटॉप के साथ बहस के बाद युवराज ने लगाए थे छह छक्के

आपको बता दें कि 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को अपना निशाना बनाया था। खबरों की मानें तो उस समय मैच के दौरान पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ और युवराज सिंह के बीच बहस हो गई थी। दरअसल, उन्होंने युवराज की तरफ कुछ भद्दे इशारे किए थे, जिसका जवाब युवराज सिंह ने ताबड़तोड़ छक्के लगाकर दिया था।

इससे पहले युवराज सिंह ने एक वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

युवराज सिंह ने इससे पहले भी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में युवराज सिंह लीजेंड सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान और सुरेश रैना के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए थे। बॉलीवुड गाने पर युवराज सिंह डांस करते देखे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी युवराज सिंह के डांस का वीडियो बनाते हुए नजर आए। यह वीडियो शेयर करते हुए युवराज सिंह ने लिखा था “दो दिग्गज गायकों इरफान पठान, सुरेश रैना और निश्चित रूप से दिग्गज सचिन तेंदुलकर, मुनाफ पटेल, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा के साथ मस्ती करते हुए।”