3 महीने बाद अपने बेटे की पहली क्यूट झलक दिखाई युवराज सिंह ने ,विडियो शेयर कर पिता बनने के बाद की जिम्मेदारियों पर की बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच ने इसी साल 25 जनवरी 2022 को पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया था और यह कपल एक प्यारे से बेटे के मम्मी पापा बने थे और इन दिनों युवराज सिंह और हेजल कीच अपने न्यू बोर्न बेबी बॉय के साथ अपना पैरंटहुड पीरियड एंजॉय कर रहे हैं| क्रिकेटर युवराज सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी है जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं और बहुत कम ही अपने पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं|

युवराज सिंह के पिता बनने के बाद उनके फैन उनके बेबी बॉय की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब यह इंतजार खत्म हो चुका है | दरअसल मदर्स डे के स्पेशल मौके पर युवराज सिंह और हेजल कीच ने अपने नन्हे राजकुमार की कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर किया है और पहली बार अपने बेटे को दुनिया से मिलवाया है| सोशल मीडिया पर युवराज सिंह की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है और इस पोस्ट पर युवराज सिंह के फैंस लगातार कमेंट करके उनके इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं|

आपको बता दें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ 30 नवंबर साल 2016 में शादी रचाई थी और शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया था| वही शादी के 5 साल के बाद इस कपल के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है 8 जनवरी 2022 में हेजल कीच और युवराज सिंह को पहली संतान के रूप में एक बेटे का आशीर्वाद मिला है| युवराज सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता बनने की खुशखबरी अपने तमाम प्रशंसकों के साथ शेयर की थी |

वही युवराज सिंह के द्वारा मिली इस खुशखबरी के बाद से ही उनके तमाम प्रशंसक क्रिकेटर के बेटे की पहली झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड थे हालांकि बेटे के जन्म के करीब 3 महीने बाद युवराज सिंह ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने नन्हे राजकुमार की खास झलकियां शेयर की है और इन तस्वीरों में युवराज सिंह और हेजल कीच भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)


युवराज सिंह ने बीते 9 मई 2022 को अपने ऑफिशल इंस्टा हैंडल पर अपने बेटे के जन्म से लेकर अब तक की तस्वीरों से बना एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो में युवराज सिंह ने अपने पापा बनने की फीलिंग भी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है|

युवराज सिंह का यह वीडियो देखने के बाद जहां फैन सेहत खुश हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से प्रशंसक इमोशनल भी हो रहे हैं| युवराज सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है और अपने पिता बनने की खुशी व्यक्त की है|गौरतलब है कि युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी को 5 साल हो चुके हैं और यह दोनों एक दूजे से बेहद प्यार करते हैं| युवराज सिंह और हेजल कीच एक दूसरे के लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं और वहीं अब यह दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं और युवराज सिंह अपने बेटी और अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं|