Rashifal 29 September: बजरंगबली की अपार कृपा से दूर होंगे कष्ट, इन 3 राशियों को मिलेगा आज लाभ

Rashifal 29 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

राशिफल 29 सितंबर 2020 | Horoscope 29 September 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज अपनी अहमियत पहचान सकते हैं। आप अपने दैनिक कार्य समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे। अचानक आपको कोई लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। किसी से नया संबंध बन सकता है। आज आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। निजी जीवन में कुछ परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। आपको अपने दांपत्य जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज पैसों के मामले में बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है। आपके मन में चल रही पुरानी चिंता दूर होगी। आप हर परिस्थिति को समझ कर आगे बढ़ेंगे। निजी और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट रहने वाले हैं। बिजनेस में मेहनत के दम पर आपको अच्छी खासी सफलता मिलने की संभावना है। आपका धैर्य आपको सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज कई क्षेत्रों से अच्छा फायदा मिल सकता है। ज्यादातर आप अपने अधूरे काम पूरे करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा परिणाम हासिल होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है। कारोबारी लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आप कारोबार के सिलसिले में किसी शुभ यात्रा पर जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके कामकाज में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। पारिवारिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज थोड़े परेशान रहेंगे। बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवन साथी के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप बेकार की चिंता मत लीजिए। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज अपनी योजनाओं के तहत सभी कार्य पूरे करने वाले हैं। अचानक आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। उच्च अधिकारी खुश होकर आपको कोई उपहार दे सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। नए मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के ऊपर आज ग्रह-नक्षत्रों का शुभ असर रहने वाला है। आज आप अपने सभी कामकाज कम समय में निपटा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के काम में गति आएगी। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों की पूरी सहायता मिलेगी। प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को परिवार के लोगों की मदद से अच्छा धन लाभ मिलेगा। किस्मत के सहारे कार्य क्षेत्र में आपको लगातार तरक्की हासिल होगी। कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आज आपके ज्यादातर महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। कोई नई योजना आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है, जिसको करने का आपका मन बनेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज काफी सोच-विचार करने के बाद अपने कार्य करने होंगे अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप संभल कर रहें। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। ऑफिस के कामकाज से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में आपको लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। कुछ मामलों में किस्मत आपका साथ देगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को कामकाज की वजह से सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपकी किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे, जिसके चलते आपको धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। खर्चे कम रहेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वाले लोगों को आज भारी मुनाफा मिलने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अपने सभी प्रकार के काम समय पर पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कुछ लोग आपके पास अपनी समस्याओं को लेकर आ सकते हैं, जिसका आप अपनी बुद्धिमानी से समाधान करेंगे। रुके हुए कामकाज प्रगति पर आएंगे। ऑफिस में आपसे सभी लोग बेहद खुश रहने वाले हैं। आप अपने अच्छे प्रदर्शन से बड़े अधिकारियों को इंप्रेस कर सकते हैं।