Today Horoscope 16 September: बुधवार को इन 5 राशियों पर रहेगी गणेश जी की कृपा, मिलेगा धनलाभ

Today Horoscope 16 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 September 2020 Horoscope | 16 सितंबर 2020 राशिफल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की शारीरिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आप बाहर के खानपान से परहेज करें। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहने वाला है। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी सभी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कारोबारियों के कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आएगा। आज आपको अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहने वाला है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में उन्नति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम और व्यापार में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने कामकाज में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले ठीक प्रकार से सोच-समझ लें अन्यथा आगे चलकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के आज आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होने की संभावना है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। व्यापार में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको विजय हासिल हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे प्राप्त होंगे। आप अपने प्रिय के साथ बेहतर समय व्यतीत करने वाले हैं। भगवान की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा ठीक रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल में आपके कामकाज की तारीफ होगी। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर हो सकती है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। पुराने दोस्तों से फोन पर बातचीत होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापार में किए गए बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फल मिल सकता है। आप अपनी रुकी हुई योजनाओं पर कार्य करेंगे, जिसमें आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। करीबी दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सकारात्मक नजरिए से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का आज मिला-जुला प्रभाव रहने वाला है इसलिए आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलेगा तो कई क्षेत्रों से नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। धन का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आपको प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। प्रेम और व्यापार अच्छा चलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी देवस्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मार्ग हासिल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने विरोधियों को प्राप्त करेंगे। आज आपको कुछ नया अनुभव हो सकता है, जो आने वाले समय में बेहद काम आएगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए आप प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा संभल कर रहें। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके विचारों से सहमत होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहने वाला है। विशेष रूप से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। आज आप कोई भी जरूरी निर्णय मत लीजिए। करीबी मित्रों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में आपको भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखना होगा।