02 March Rashifal: मेष और तुला राशि वालों की किस्मत रहेगी बुलंद, कार्य-व्यापार में उन्नति के हैं योग

02 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 मार्च 2021 राशिफल | 02 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। कामकाज में अपार सफलता हासिल होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में उन्नति मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। भूमि में निवेश कर सकते हैं। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को सुबह कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरा दिन आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का समय शुभ रहेगा। संतान का मार्गदर्शन कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आत्मबल मजबूत रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अनजान लोगों के ऊपर आप ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जो परीक्षा परिणाम को खराब कर सकती है। वाहन तेज गति में ना चलाएं। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आज कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थितियों में बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। छोटे-मोटे व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। अचानक अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज अपना दिन हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। लाभदायक समझौते मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। जो काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार में लगातार उन्नति हासिल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। बेकार की गतिविधियों से दूर रहें। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। विद्यार्थी वर्ग के जातक कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। आप माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मानसिक रूप से ऊर्जा प्राप्त होगी। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। अगर आप कोई कागजी कार्यवाही कर रहे हैं तो लापरवाही मत कीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी के कामों में सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर परेशानी रहेगी। धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है, इसलिए आप सतर्क रहें। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है, साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी महिला मित्र की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सुख-दुख की बातें कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। अनजान लोगों की बातों में मत आइए। महत्वपूर्ण कामों में आप दूसरों से उम्मीद ना रखें। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। रुकी हुई प्रमोशन मिल सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने रुके हुए काम पर ध्यान देना होगा। घर-परिवार की चिंता लगी रहेगी। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जल्दीबाजी करने से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। आपको अपनी मेहनत से किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।