03 January Rashifal: धन-संपत्ति के मामले में ये 4 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली, होगा बड़ा फायदा

03 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

03 जनवरी 2021 राशिफल | 03 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने द्वारा की गई पुरानी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। पिता के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आपको अपनी बोलचाल पर काबू रखने की आवश्यकता है। अपनी बात कहने से ज्यादा दूसरों की बात सुनें। विषम परिस्थितियों में आप धैर्य बनाए रखें। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश कीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चो के ऊपर कंट्रोल रखना होगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क का अच्छा फायदा मिलेगा। आप विषम से विषम परिस्थितियों को भी अपनी बुद्धिमानी से सुलझा सकते हैं। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। अचानक कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कमाई के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घरेलु जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक रुतबा बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की बड़े अधिकारी प्रशंसा करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि के जातक कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कीजिए। अचानक मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। परिवार के लोग हर कदम पर आपका साथ देंगे। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव अधिक रहेगा। कमाई अच्छी रहेगी। कुछ अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। जरूरी कामों में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। आपका कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। भविष्य के लिए आप धन इकट्ठा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में कुछ लोग आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करने वाले हैं। कमाई के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। पहले की गई मेहनत का आज लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। जमीन-जायदाद के मामलों में आप लापरवाही ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपने आवश्यक कागजात संभाल कर रखने होंगे। सरकारी काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगीं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में मनपसंद अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। कामकाज पर पूरा ध्यान रहेगा। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कमाई अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का विचार कर रहे थे, वह काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। शादीशुदा लोगों के बीच चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। पति-पत्नी किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अनजान लोगों के ऊपर आप जल्दी से भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको इसका अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है।