1 जून 2023 राशिफल: इन 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा महीने का पहला दिन, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल जरूर रखें। कुछ बेवजह के कामों में फंसे रहने के कारण आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह लंबे समय तक लटक सकते हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर साझेदारी में किसी काम को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बढ़िया नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को मनचाही सफलता हासिल होगी, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत व्यक्तियों को कोई बड़ा पद मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको पैसों का उधार लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमे उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए बातचीत कर सकते हैं। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से जिस बात को लेकर आप चिंतित चल रहे थे, आपकी वह परेशानी दूर हो जाएगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा बढ़ सकता है, जिसके कारण आपके ऊपर कुछ कर्ज भी बना रहेगा। यदि किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का मौका मिले, तो आप अपनों से बातचीत जरूर करें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को कोई नुकसान होने की संभावना है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के गुप्त शत्रु आज उनकी कोई चुगली लगा सकते हैं, जिसके बाद उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें, नहीं तो मस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजनाओं पर सोच विचार करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा। आप कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों को कोई दूसरी जगह घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। ज्यादा व्यस्त होने के कारण आप अपने कामों पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे, जो आपको समस्या दे सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे पैसा उधार लेने आ सकता है लेकिन आप उसके लिए जीवनसाथी से बातचीत जरूर करें। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आप अपने सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। अगर बिजनेस में कुछ नया करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो उसके लिए समय ठीक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। रोजगार के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि किसी बड़े अधिकारी से कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी रोजगार के मामले में चली आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक था, तो उसे भी आप कड़ी मेहनत करके समय से पहले पूरा कर देंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी मधुर वाणी आपको मान-सम्मान दिलाएगी। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ समस्याएं लेकर आया है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आप अगर लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार में सदस्यों के बीच चल रही आपसी लड़ाई-झगड़े को घर से बाहर नहीं जाने देना है, नहीं तो बाद में लोग आपका मजाक बना सकते हैं।